साल 2020 में सबसे ज्यादा दान किसने किया? जानें देश के टॉप 10 दानवीरों की सूची

साल 2020 में सबसे ज्यादा दान किसने किया? जानें देश के टॉप 10 दानवीरों की सूची

इस साल सोशल मीडिया पर ये चर्चा बड़ी आम रही कि देश में सबसे ज्यादा दान किस उद्योगपति अथवा समाजसेवी ने किया। देश में ​​हर साल दो संस्थाएं इस बात के आं​कड़े एकत्रित करती हैं और बताती हैं कि किसने सबसे अधिक डोनेशन दिया। ये संस्था हैं हुरून इंडिया और एडेलगिव फाउंडेशन। एडेलगिव हुरून इंडिया फिलैनथ्रॉपी EdelGive Hurun India Philanthropy List 2020 ने मंगलवार को एक प्रेसनोट जारी किया। जिसमें देश के सबसे ज्यादा दान करने वाले लोगों के नाम शामिल थे। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि साल 2020 में किसने कितना ​दान किया।

इस लिस्ट में पहला ​स्थान विप्रो के फाउंडर और चेयरमैन अजीम प्रेमजी ने Azim Premji हासिल किया है। जिन्होंने कुल 7 हजार 904 करोड़ रुपए दान किए। बता दें कि 1 अप्रैल 2020 को अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने 1000 करोड़, विप्रो ने 100 करोड़ और विप्रो एंटरप्राइजेज ने 25 करोड़ रुपए कोरोना महामारी से लड़ने के लिए दान किए। याद रहे ये राशि हर साल दिए जाने वाले डोनशंस से अलग है। यदि एक एवरेज निकाला जाए तो उन्होंने हर दिन करीब 22 करोड़ रुपए दान किए हैं। जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

दूसरे नंबर पर एचसीएल टेक्नोलॉजीज के चेयरमैन और फाउंडर शिव नाडर Shiv Nadar रहे, जिन्होंने साल 2020 में कुल 795 करोड़ रुपए डोनेट किए। बता दें कि शिव नाडर 75 साल के हैं।

वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारत के सबसे अमीर व्यक्ति रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का नाम शामिल है। अरबों रुपए स्पॉन्सरशिप पर खर्च करने वाले अंबानी इस साल महज 458 करोड़ ही दान कर ​सके। हालांकि सोशल मीडिया पर इसके उलट कई तरह की अफवाह फैलाई गईं। इसमें मुकेश अंबानी द्वारा पीएम केयर फंड में 500 करोड़ रुपए दिए जाने की खबरें भी खूब सामने आई थी।

ये हैं सबसे कम उम्र के दानवीर :

आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला इस लिस्ट में चौथे स्थान पर आए हैं, जिन्होंने 276 करोड़ रुपए का दान किया। वहीं 5वां स्थान वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल को प्राप्त हुआ है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो 10 करोड़ या इससे अधिक डोनेट करने वाले दानवीरों की संख्या पिछले साल के मुकाबले दुगुने से ज्यादा रही है। ऐसे लोगों की संख्या साल 2020 में 78 से ज्यादा है। जबकि पिछले साल ये संख्या महज 37 की थी। इनमें फ्लिपकार्ट के बिन्नी बंसल पहले सबसे कम उम्र के दानवीर बन गए हैं। जिनकी उम्र महज 37 साल ही है।

इस शहर के ज्यादा दानवीर :

शहरों की बात करें तो माया नगरी मुंबई पहले नंबर पर रही, जहां से इस साल सर्वाधिक लोगों ने डोनेशन दिया। वहीं दिल वालों की दिल्ली दूसरे नंबर पर रही और तीसरा ​नंबर मिला आईटी हब बैंगलोर को।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *