आज का राशिफल : मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम देगा, और जानें

आज का राशिफल : मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम देगा, और जानें

Todays Horoscope: ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 कार्तिक कृष्ण द्वादशी गुरुवार, ईस्वी 12 नवम्बर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, हेमंत ऋतु।

राहुकाल मध्याह्न 13 बजकर 26 मिनट से 14 बजकर 46 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल दक्षिण में रहेगा।

चंद्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा।

मेष: आज का दिन फायदेमंद है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बितायेंगे। अगर आज आप कहीं यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो सावधान रहें। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

वृषभ: आज का दिन सफलता से पूर्ण रहेगा। सहकर्मी आपके कार्यों को आसान बनाने और आपकी सहायता करने के लिए आगे आएंगे। निवेश के बारे में सोच विचार करने के लिए एक अच्छा दिन है।

मिथुन: निर्णय लेने से पहले सोच-विचार कर लें। यदि किसी बात से परेशान हैं तो उसे शेयर करें। राजनीति के क्षेत्र से संबंधित व्यक्ति सुर्खियों में रहेंगे। व्यक्तिगत संबंधो को धैर्य से सुलझाएं।

कर्क: भविष्य को लेकर परेशान न हों, समय के साथ सब कुछ सुलझ जाएगा। आपमें आज ऊर्जा की कमी नहीं है। इसे उचित दिशा में लगाएं। यात्रा से थोड़ी थकान हो सकती है। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

सिंह: व्यापार करने के लिए दिन अच्छा है। आज आपके व्यापार में धन लाभ होने के आसार भी नजर आ रहे हैं। आपके रूखे व्यवहार के चलते जीवनसाथी के साथ थोड़े मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।

कन्या: कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। कार्यस्थल पर संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। कोई सकारात्मक काम नहीं हो पाएगा। यात्रा के लिए आज का दिन उपयुक्त नहीं है। धन के व्यर्थ व्यय का सामना करना पड़ सकता है।

तुला: लाभ होने की संभावना अधिक है। आज किसी अच्छी खबर से आप का दिन बन जाएगा। आपकी यात्राएं फलीभूत होंगी। आपको अपने कार्य क्षेत्र में विजय प्राप्त होने की संभावना है।

वृश्चिक: आप को पेशे या व्यवसाय संबंधी एक रोमांचक अवसर की पेशकश की जा सकती है। आज दिन परिवार के साथ गुजरेगा। भाई बहनों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

धनु: घर परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा भी बन सकती है। दाम्पत्य जीवन भी खुशनुमा बना रहेगा। परिवार के साथ हंसी खुशी के पल बितायेंगे। आज वैवाहिक जीवन में समरसता बढ़ेगी।

मकर: व्यापारिक समस्या का हल निकालने के लिए खुले दिमाग से विचार करें और विशेषज्ञों से सलाह लें। आज यात्रा के लिए अच्छा समय नहीं है। आप को अनावश्यक संघर्ष और कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ: आज रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर से ताजा करने का दिन है। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। विवाहित लोग अपने जीवनसाथी को खुश करने का कोई अच्छा प्लान बना सकते हैं।

मीन: आपको अनुकूल और लाभदायक परिणाम प्राप्त होंगे। आप पदोन्नति के इच्छुक हैं तो इस मामले में सफलता मिलने की गुंजाइश है। आप ऊर्जावन और आशावादी महसूस करेंगे।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *