देश के 10 सबसे अच्छे मुख्यमंत्रियों की सूची, केजरीवाल दूसरे नंबर पर

देश के 10 सबसे अच्छे मुख्यमंत्रियों की सूची, केजरीवाल दूसरे नंबर पर
  • सोशल मीडिया पर चर्चित चेहरे जनता के टेस्ट में फेल!

Cvoter Survey. साल 2021 की शरुआत में एक चौंकाने वाला सर्वे सामने आया है। यह सर्वे देश के मुख्यमंत्रियों CM’s को लेकर किया गया था। इसमें देश के सबसे अच्छे मुख्यमंत्री और सबसे खराब मुख्यमंत्रियों के जो नाम सामने आए हैं वो ज्यादातर चौंकाने वाले हैं। सर्वे में देश की 543 लोकसभा क्षेत्रों के 30 हजार से भी अधिक लोग शामिल हैं। बता दें कि ये सर्वे साल 2020 के आखिर में किया गया है और इसमें करीब 12 हफ्तों का समय लगा है। इसे एबीपी न्यूज के लिए सी वोटर सर्वे ने किया है।

सोशल मीडिया पर अक्सर आपने नंबर वन मुख्यमंत्री या सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्रियों की पोस्ट देखी होंगी। ये वो मुख्यमंत्री CM हैं जिनके नाम ज्यादातर चर्चा में रहते हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या ये मुख्यमंत्री अभी भी जनता की पसंद बने हुए हैं अथवा नहीं? तो चलिए फिर जानते हैं कि लोगों की पसंद के अनुसार देश के सबसे अच्छे और सबसे खराब मुख्यमं​त्री कौनसे हैं?

सबसे अच्छे मुख्यमंत्रियों की सूची :

1. नवीन पटनायक, उडीसा

2. अरविंद केजरीवाल, दिल्ली

3. जगनमोहन रेड्डी, आंध्रप्रदेश

4. पी विजयन, केरल

5. उद्धव ठाकरे, महाराष्ट्र

6. भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़

7. ममता बनर्जी, पश्चिम बंगाल

8. शिवराज सिंह चौहान, मध्यप्रदेश

9. प्रमोद सावंत, गोवा

10. विजय रूपाणी, गुजरात

बीजेपी शासित राज्यों की स्थिति :

देश के सबसे अच्छे मुख्यमंत्रियों की सूची में बीजेपी BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों का नाम टॉप 5 में भी शामिल नहीं है जो कि हैरान करने वाली बात है। वहीं अरविंद केजरीवाल CM Arvind Kejriwal ने सूची में दूसरा स्थान हासिल कर सबको चौंका दिया है। इस सूची में 8वें नंबर पर शिवराज सिंह चौहान CM Shivraj Singh Chouhan ने जगह बनाई है। इसके बाद गोवा और गुजरात का नाम शामिल है।

सबसे खराब मुख्यमंत्रियों की सूची :

पहले नंबर पर — त्रिवेंद्र सिंह रावत, उत्तराखंड

दूसरे नंबर पर — मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा

तीसरे नंबर पर — कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब

चौथे नंबर पर — चंद्रशेखर राव, तेलंगाना

पांचवे नंबर पर — पलानी सामी, तमिलनाडु

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *