Mukesh Ambani दुनिया के चौथे सबसे रईस भारतीय, अब इन 3 लोगों से पीछे

Mukesh Ambani दुनिया के चौथे सबसे रईस भारतीय, अब इन 3 लोगों से पीछे

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी कोरोनाकाल में दुनिया के चौथे रईस आदमी बन गए हैं। उनकी संपत्ति अब 80 बिलियन डॉलर से अधिक की हो चुकी है। उन्होंने यह स्थान एलवीएमएच के बर्नार्ड अर्नोल्ट एंड फैमिली को पीछे छोड़ते हुए हासिल किया है। बता दें कि बीते दिनों रिलायंस इंडस्ट्रीज को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा ब्रांड करार दिया गया था। अब इस लिस्ट में उनसे सिर्फ तीन लोग ही आगे बचे हैं। जिनमें जेफ बेजोस, बिल गेट्स और मार्क जुकरबर्ग शामिल हैं।

एक माह में 2 बिलियन बढ़ी संपत्ति :

एक माह पहले हुरून ने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची Hurun Global Rich List 2020 जारी की थी। जिसमें दुनिया के तमाम उद्योगपतियों (यूएस-डॉलर अरबपतियों) को शामिल किया गया था। इस लिस्ट में भारत के अरबपति मुकेश अंबानी ने पांचवां स्थान हासिल किया था। उस समय उनकी नेटवर्थ 78 बिलियन यूएस डॉलर थी। बता दें कि अंबानी की नेटवर्थ कोविड-19 महामारी में चार महीने तक 66 बिलियन डॉलर रही थी।

इस तरह पहुंचे चौथे पायदान तक :

इससे पहले 23 जून तक रिलायंस के मुकेश अंबानी इस लिस्ट में 8वें पायदान पर थे। मगर 11 जुलाई को हुरून की लिस्ट में मुकेश अंबानी 5वें स्थान पर आ गए थे और अब वह दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। यानि 80 बिलियन डॉलर के साथ अब उनका नाम दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में चौ​थे स्थान पर आ गया है।

$100 बिलियन से अधिक ​अब ये 3 :

पिछले माह तक इस सूची में $100 बिलियन से अधिक की नेटवर्थ में केवल 2 अरब​पतियों का नाम ही शामिल था। जिनमें सबसे पहले स्थान पर अमेजन के जेफ बेजोस। वहीं इस सूची में दूसरे स्थान पर माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स शामिल थे मगर अब फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग भी उनके साथ इस लिस्ट में शामिल होने वाले तीसरे व्यक्ति बन गए हैं।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *