क्या आप जानते हैं कि दुनिया के सबसे ज्यादा अरबपति किस शहर में रहते हैं? ये रही टॉप 10 की लिस्ट

क्या आप जानते हैं कि दुनिया के सबसे ज्यादा अरबपति किस शहर में रहते हैं? ये रही टॉप 10 की लिस्ट

नई दिल्ली. बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स Forbes ने हाल ही में दुनिया के अरबपतियों की एक लिस्ट worlds top 10 billionaires cities जारी की है। इस सूची में दुनिया के उन टॉप 10 शहरों को शामिल किया गया है, जहां सबसे ज्यादा अमीर लोग रहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक चीन की राजधानी बीजिंग Beijing में सबसे ज्यादा अरबपति रहते हैं। बीते साल बीजिंग में 33 नए अर​बपति जुड़े, जिसके चलते यहां अर​बपतियों की संख्या अब 100 हो चुकी है।

पहले यहां रहते थे सबसे ज्यादा अरबपति

बीजिंग से पहले न्यूयॉर्क New York शहर अरबपतियों की लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर था। यहीं दुनिया के सबसे ज्यादा अमीर लोगों का निवास करते थे, लेकिन बीते साल बीजिंग में जुड़े नए अरबपतियों के बाद न्यूयॉर्क शहर में अरबपतियों की संख्या 99 रह गई और बीजिंंग सीधे चौथे पायदान से पहले नंबर पर आ गया।

अरबपतियों वाले टॉप 10 शहरों की लिस्ट worlds top 10 billionaires cities -बीजिंग

1 – बीजिंग
2 – न्यूयॉर्क
3 – हांगकांग
4 – मास्को
5 – शेन्जेन
6 – शंघाई
7 – लंदन
8 – मुंबई
9 – सैन फ्रांसिस्को
10 – हांगझोउ

अरबपतियों के मामले में भारत का स्थान कौनसा है?

फोर्ब्स की सूची के मुताबिक किसी भी देश की तुलना में सबसे ज्यादा 724 अरबपति अमेरिका में हैं। वहीं दूसरा स्थान चीन का है जहां 698 अरबपति रहते हैं। इस मामले में भारत दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा अरबपतियों वाला देश है। भारत में 140 अरबपति रहते हैं। इसके बाद जर्मनी और रूस का नंबर आता है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *