आज का राशिफल: आज अदालती मामलों में इन्हें सफलता मिल सकती है, यात्रा का भी योग है

आज का राशिफल: आज अदालती मामलों में इन्हें सफलता मिल सकती है, यात्रा का भी योग है

ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 अश्विन (अधिक मास) कृष्ण दशमी सोमवार, ईस्वी 12 अक्टूबर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, वर्षा ऋतु।

चंद्रमा कर्क राशि पर रात्रि 00 बजकर 29 मिनट तक उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।

मेष: आज आपको उन्नति मिल सकती है। साहित्य से जुड़े लोगों को उनकी काबिलियत के लिए सम्मानित किया जा सकता है। सोसाइटी में आपका मान-सम्मान बढ़ा रहेगा। आप दूसरों की मदद करने की कोशिश करेंगे।

वृषभ: आप भविष्य में पूर्ण सफलता प्राप्त कर पाएंगे। अदालती मामलों में सफलता मिल सकती है। बच्चे परीक्षा में सफल होंगे। वित्तीय उपक्रमों और निवेशों में लाभ आपको प्रसन्न रखेगा।

मिथुन: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पुराने रुके हुए काम बनेंगे। किसी गुरु या समझदार व्यक्ति से मुलाकात होगी। आज बच्चों के साथ कुछ समय जरूर बिताएं।

कर्क: आपके जीवन में उन्नति होगी। किसी की बात से यदि आप अब भी नाराज हैं तो उस व्यक्ति को माफ करने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे।

सिंह: आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। शाम को दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। आपका कोई काम अटक सकता है। संतान की तरक्की से आप खुश हो सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

कन्या: एक नए क्षेत्र में प्रवेश कर सकते हैं। आर्थिक रूप से समय शुभ है और आगे भी मौद्रिक लाभ का संकेत है। आप घर पर किसी कार्यक्रम या उत्सव के आयोजन में शामिल होंगे। यात्रा लाभकारी हो सकती है।

तुला: दाम्पत्य जीवन में भी गलतफहमी की स्थिति आ सकती है। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। जीवन और कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे, इनका भरपूर लाभ उठाएं।

वृश्चिक: आज आपमें ऊर्जा की कमी नहीं है, इसे उचित दिशा में लगायेंगे तो लाभ होगा। आज अपने लिए थोड़ा समय अवश्य निकालें। अपनी सेहत का ध्यान रखें। उतना ही काम करें जितनी शरीर की क्षमता हो।

धनु: आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेगा। कई योजनाएं समय से पूरी हो जाएंगी। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी।

मकर: काफी समय से चली आ रही परेशानियों का हल मिलेगा। रिश्तों और कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकते हैं। इस बदलाव का दिल खोलकर स्वागत करें। पारिवारिक स्थिति सुखद होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

कुंभ: आपको सम्मान मिलेगा और कुछ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। प्रतिद्वंद्वी और प्रतियोगी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग कई बैठकों में भाग लेंगे।

मीन: आज घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। आपको रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा सुखद रहेगी।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *