राजस्थान में आज भी कोरोना के 2144 नए सं​क्रमित, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी

राजस्थान में आज भी कोरोना के 2144 नए सं​क्रमित, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी

Rajasthan Coronavirus LIVE Update: प्रदेश में​ आज रविवार को शाम 6 बजे तक 2144 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शनिवार को ये आंकड़ा 2123 का था। आज फिर से उन्हीं 3 जिलों में कोरोना का विस्फोट देखने को मिला। यहां आज भी मरीजों की संख्या 300 के पार रही। इनमें सबसे अधिक केस राजधानी जयपुर से ही मिले। यहां से आज 389 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा जोधपुर में भी आज 303 लोग पॉजिटिव पाए गए। वहीं बीकानेर में भी ये संख्या 346 की रही।

प्रदेश में अब तक :

प्रदेश में अब तक करीब 33 लाख 56 हजार 935 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिनमें से अब तक 1 लाख 59 हजार 052 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा अब 1,650 का हो चुका है। वहीं कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो प्रदेश में वर्तमान में इनकी संख्या 21 हजार 412 है।

जयपुर में आज :

राजधानी जयपुर में आज 389 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शुक्रवार को ये आंकड़ा 365 का था। जयपुर के मानसरोवर में आज भी सबसे अधिक 60 मरीज मिले, वहीं दूसरे नंबर पर आज मालवीय नगर रहा, जहां से 35 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सांगानेर में भी आज 34 सं​क्रमित मिले। बता दें कि जयपुर में अब तक कुल 26,147 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं कोरोना से अब तक 336 की मौत हो चुकी है।

प्रदेश में आज :

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *