आज का राशिफल: यदि क्रोध पर नियंत्रण रखेंगे तो आज लाभ के कई अवसर​ मिलेंगे

आज का राशिफल: यदि क्रोध पर नियंत्रण रखेंगे तो आज लाभ के कई अवसर​ मिलेंगे

ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 अश्विन (अधिक मास) कृष्ण सप्तमी शुक्रवार, ईस्वी 09 अक्टूबर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, वर्षा ऋतु।

चंद्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।

मेष: व्यापार में इच्छित सफलता प्राप्त करेंगे। स्थायी संपत्ति प्राप्ति के योग हैं। आत्मीयजनों के सहयोग से महत्वाकांक्षाएं फलीभूत होंगी। आने वाला समय आपका है।

वृषभ: नौकरी में दिन सुधारात्मक रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।

मिथुन: लापरवाही से काम न करें। व्यापार-धंधे में जितनी चाहिए उतनी सफलता मिलने की उम्मीद कम है। पारिवारिक जीवन में संताप हो सकता है।

कर्क: दांपत्य जीवन सुखद। नया प्रस्ताव मिलेगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। आपकी दूरदर्शिता और बुद्धिमानी से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य उत्तम।

सिंह: मानसिक शांति बनाए रखना आपके हित में होगा। पारिवारिक सदस्यों से मदद नहीं के बराबर मिलेगी। पारिवारिक जीवन उत्साहपूर्ण रहेगा।

कन्या: दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। सामाजिक क्षेत्र विकसित होगा। व्यापार लाभप्रद रहेगा। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें। व्ययों में कमी करें।

तुला: नई योजनाएं बनेंगी और क्रियान्वित होंगी। संगीत के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यापारिक यात्रा लाभप्रद होगी।

वृश्चिक: भागीदारी के व्यापार-व्यवसाय में सावधानी बरतें। आपकी बातों का विरोध सहन करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति में अवरोध उत्पन्न होने की आशंका है।

धनु: प्रयत्नों का पूरा फल आपको मिलेगा। मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी। व्यवहारकुशलता से व्यापार में सफलता प्राप्त करेंगे। संतान की चिंता रहेगी।

मकर: व्यापार, कारोबार ठीक चलेगा। आर्थिक परिस्थिति में अनुकूलता का आभास होगा। वाहन, मकान आदि की खरीदी का योग बनेगा। धन लाभ के योग है।

कुंभ: अच्छे दिन का लाभ उठाना आपके हाथ में है। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति में सुधार होगा। व्यावहारिकता से कार्य करने पर सफलता मिलेगी।

मीन: पराक्रम व सुख समृद्धि बढ़ने से अनेक रुके कार्य पूर्ण होंगे। परिवारजनों से मतभेद हो सकता है। निर्णय लेने में विलंब न करें। काम जल्दी सम्पन्न करे।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *