आज का राशिफल: धनु राशि के जातक आज इससे जुड़े निर्णय लेंगे तो लाभ की संभावना है

आज का राशिफल: धनु राशि के जातक आज इससे जुड़े निर्णय लेंगे तो लाभ की संभावना है

Todays Horoscope: ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा रविवार, ईस्वी 01 नवम्बर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, हेमंत ऋतु।

राहुकाल मध्याह्न 16 बजकर 12 मिनट से 17 बजकर 35 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल पश्चिम में रहेगा।

चंद्रमा मेष राशि पर रात्रि 03 बजकर 41 मिनट तक उपरांत वृषभ राशि पर संचार करेगा।

मेष: सेहत संबंधी मामलों में कुछ परेशानी रह सकती है। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में कुछ विपरीत स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र में सभी कार्य सामान्य रूप से चलते रहेंगे। कोई खुश खबरी दे सकता है।

वृषभ: धन प्रवाह बढ़ने के संकेत हैं। संतान से प्रेम बढ़ेगा और उनकी उन्नति से आपको प्रसन्नता मिलेगी। प्रेम संबंध के लिहाज से आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। यात्रा और खर्च वाला हो सकता है।

मिथुन: धन के लिहाज से आज दिन बहुत अच्छा बना रहेगा। कई स्रोतों के माध्यम से धन लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके रिस्ते मधुर रहेंगे और उसमें निखार आएगा। आलस्य और व्यर्थ के सोच-विचार से बचें।

कर्क: भाई या बहनों से आपको कोई लाभ मिल सकता है। धार्मिक कार्यो में आपका मन अधिक लगेगा। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। साथ ही आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर बन सकते हैं।

सिंह: कार्यक्षेत्र में अच्छे लाभ प्राप्ति के संकेत हैं। सेहत को लेकर कुछ तकलीफ हो सकती है। विवाह के लिए अच्छे प्रस्ताव आपको मिल सकते हैं। धन के लिहाज से दिन ठीक रहेगा। आय के नए स्रोत भी आपको मिल सकते हैं।

कन्या: व्यापारिक वर्ग के लोगों को आज अच्छे लाभ मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ प्रेमभाव बढ़ेगा। विपरीत लिंगीय की तरफ आपका आकर्षण बढ़ सकता है। आय में वृद्धि की संभावना रहेगी। धन का व्यय अधिक हो सकता है।

तुला: प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन अच्छा कहा जा सकता है। छात्र वर्ग को मन माफिक परिणाम मिल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपको लाभ दिला सकता है। सेहत को लेकर छोटी-मोटी समस्या हो सकती है। क्रोध से बचें।

वृश्चिक: मित्रों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं और उनसे लाभ भी प्राप्त करेंगे। धन के लिहाज से आज दिन लाभ देने वाला रहेगा। छात्र वर्ग को कार्यो में सफलता मिलेगी। धन खर्च पर संयम रखें। व्यर्थ के मामलों से दूर रहें।

धनु: प्रॉपर्टी से संबंधित कुछ निर्णय ले सकते हैं। कार्यस्थल पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र से संबंधित कुछ नए विकल्प आपको मिल सकते हैं। माता की सेहत का ध्यान रखें और व्यर्थ के वातार्लाप से अपने आप को दूर रखें।

मकर: स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सर्दी, जुकाम की समस्या से आप परेशान हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र से संबंधित यात्रा के योग बन सकते हैं। आपको अचानक धन का लाभ मिल सकता है। किसी धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

कुंभ: आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में आपको लोगों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। छात्रों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। व्यापारिक साझेदारों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।

मीन: वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। कोई मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। वाणी और क्रोध पर संयम रखें। आर्थिक लाभ की संभावना है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *