आज आप दूसरों की दखलंदाजी से परेशान हो सकते हैं, जीवनसाथी में बदलाव महसूस करेंगे

आज आप दूसरों की दखलंदाजी से परेशान हो सकते हैं, जीवनसाथी में बदलाव महसूस करेंगे

ज्योतिषाचार्य पं. हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 अश्विन कृष्ण पक्ष षष्ठी मंगलवार, ईस्वी 08 सितंबर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, वर्षा ऋतु।

आज पंचमी का श्राद्ध रहेगा।

चंद्रमा मेष राशि पर मध्याह्न 15 बजकर 10 मिनट तक उपरांत वृषभ राशि पर संचार करेगा।

मेष- कार्यक्षेत्र में अपनी भावना पर नियंत्रण रखें। घर की साज-सज्जा के बारे में सोच सकते हैं। किसी नए काम की शुरुआत हो सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। विवाह के योग बन रहे हैं।

वृषभ- स्वतंत्र क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। कार्यक्षेत्र पर लोगों से मेलजोल बढ़ाना फायदेमंद रहेगा। सड़क पर यात्रा करते समय सतर्क रहें। कोई आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है।

मिथुन- कार्यक्षेत्र पर किसी खुशखबरी से हौसला बढ़ेगा। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। कहीं तीर्थयात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है।

कर्क- दूसरों की दखलंदाजी से परेशान हो सकते हैं। किसी चीज को पाने में समस्या हो सकती है। खुशनुमा लोगों से मिलकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।

सिंह- आपको आज सहानुभूति वाले नजरिए से देखा जाएगा। माता-पिता किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। वजन कम करने के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।

कन्या- व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। रिलेशनशिप में किसी भी तरह के मतभेद से दूर रहें।

तुला- कॅरियर में कुछ समस्या हो सकती है। परिवार का झगड़ा आसानी से सुलझ जाएगा। किसी नई वस्तु की खरीददारी कर सकते हैं। किसी से मिलकर दंग रह जाएंगे। प्रेम के लिए दिन अच्छा है।

वृश्चिक- लोग आपके विचार को समर्थन करेंगे। जायजाद को लेकर किसी करीबी से झगड़ा हो सकता है। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो आगे चलकर आपकी मदद करेगा।

धनु- किसी काम में गलती कर सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। पढ़ाई को लेकर मेहनत करने की जरूरत है। जीवनसाथी में कुछ बदलाव महसूस करेंगे।

मकर- परिवार के सदस्यों पर खर्च कर सकते हैं। किसी जमीन में किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा। अपने साथी के साथ दिन बिताकर अच्छा महसूस करेंगे।

कुंभ- कार्यक्षेत्र पर अपने वरिष्ठों का विरोध करने से बचें। घर पर तनाव का माहौल रहेगा। आज के दिन किसी भी यात्रा पर जाने से बचें। दूसरों को प्रभावित करने में कामियाब होंगे।

मीन- कार्यक्षेत्र पर चीजों को जल्दी पूरा करने की कोशिश करें। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी घर की खरीददारी कर सकते हैं।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *