आज का राशिफल : इन राशि वालों को अचानक रुका हुआ धन मिल सकता है, विरोधी परास्त होंगे

आज का राशिफल : इन राशि वालों को अचानक रुका हुआ धन मिल सकता है, विरोधी परास्त होंगे

Aaj ka Rashifal: ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा मंगलवार, ईस्वी 01 दिसम्बर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा वृषभ राशि पर रात्रि 21 बजकर 37 मिनट तक उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा।

मेष: आज का दिन शुभ रहेगा लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बन रहे हैं। यात्रा से लाभ होगा। उच्च अधिकारी से सहयोग मिलेगा।

वृषभ: व्यापार के क्षेत्र में सोच समझकर निर्णय लें। वाणी में सौम्यता बनाए रखें, लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में बिजी रहेंगे। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

मिथुन: आज शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। आर्थिक लाभ के योग हैं। धन निवेश के बारे में विचार कर सकते हैं। नए वस्त्रों की खरीदारी करेंगे।

कर्क: खर्च के योग बन रहे हैं। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। परिजनों से सहयोग मिलेगा। धन खर्च के भी योग बन रहे हैं। नई वस्तु की खरीद हो सकती है।

सिंह: धन निवेश के लाभ बन रहे हैं। आज किसी भी कार्य को करने में सफलता मिलेगी। धन निवेश के प्रबल योग बन रहे हैं। शुभ समाचार मिलेगा।

कन्या: व्यापार के क्षेत्र में लाभ की स्थिति बन रही है। नौकरीपेशा वर्ग के जातकों के लिए अच्छा दिन है। कार्यक्षेत्र में आपको प्रशंसा मिल सकती है।

तुला: आज भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अपने उत्साह से आज आपको अपने कार्यों में सफलता हासिल होगी।

वृश्चिक: यात्रा करने से परहेज करें। वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। धर्म कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। बड़े अधिकारियों से तालमेल बनाकर रखें।

धनु: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। घर का वातावरण सामान्य रहेगा। परिवार के साथ बाहर जाने का प्लान कर सकते हैं।

मकर: अचानक रुका हुआ धन मिल सकता है। शुभ समाचार मिलेगा। विरोधी परास्त होंगे। दांपत्य जीवन में थोड़ी परेशानी हो सकती है। तालमेल बनाने की कोशिश करें।

कुंभ: कुबुद्धि के कारण कार्य बिगड़ सकते हैं। सोच विचारकर ही फैसला लें। भरोसेमंद व्यक्ति से सलाह लेकर कार्य करें, सफलता मिलेगी।

मीन: आज वाणी पर नियंत्रण रखें। आज स्वास्थ्य नरम और सुस्ती छाई रहेगी। कार्यक्षेत्र में अरुचि पूर्वक काम को करेंगे। वाद-विवाद के कारण मूड खराब हो सकता है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *