आज का राशिफल: आज बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लेने का समय है, व्यापार में फायदे की संभावना है

आज का राशिफल: आज बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लेने का समय है, व्यापार में फायदे की संभावना है

Todays Horoscope: ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 कार्तिक शुक्ल अष्टमी रविवार, ईस्वी 22 नवम्बर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा दिन रात कुम्भ राशि पर संचार करेगा।

मेष: प्रतिष्ठा बढ़ेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है। कारोबारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं।

वृषभ: जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर पर भारी खर्च हो सकता है। आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने धन संबंधी मामलों पर ध्यान रखें, नहीं तो लाभ से ज्यादा हानि हो सकती है।

मिथुन: अपने जीवन में अपने अलावा दूसरों की भलाई करने में भी लगाएं। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत रहेगी। आज नये वस्त्रों पर धन व्यय कर सकते हैं। आज आपका मूड अच्छा रहने वाला है।

कर्क: कार्यालय में अपनी कड़ी मेहनत के कारण प्रमोशन हो सकता है। आज आप अपनी किसी मीठी यादों के जरिये आनंद की अनुभूति कर सकते हैं। आज व्यापार में फायदा हो सकता है।

सिंह: लोगों से मिलना-जुलना लगा रहेगा। कार्यक्षेत्र में और निजी जीवन में आगे के द्वार खुलेंगे। अपने मन की आवाज अवश्य सुनें। कोई बात आपको उचित न लगे तो उसे मानने की आवश्यकता नहीं है।

कन्या: अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्य स्थल पर बहुत अधिक तनाव और दबाव कुछ बेचैन कर सकता है। पारिवारिक जीवन सुचारु रहेगा। मानसिक तनाव रह सकता है।

तुला: आपकी मेहनत का फल मिलने वाला है। आपका मन शांत रहेगा। आज आप अपना ज्यादा से ज्यादा समय परिवारजनों के साथ व्यतीत करेंगे। नया बिजनेस शुरू करने के लिए अच्छा दिन है।

वृश्चिक: आय के नए स्त्रोत विकसित हो सकते हैं। नए संपर्क विकसित होने की संभावना है और आप सामाजिक और व्यावसायिक समारोहों में भी शामिल होंगे। यात्रा फलदायी साबित होगी।

धनु: स्वभाव अच्छा नहीं रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। जीवनसाथी के साथ नरमी से बात करें। धैर्य रखने पर आपके रिश्ते मधुर होंगे। नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

मकर: पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। किसी पुरानी बात को लेकर आज आप थोड़े तनाव में रह सकते हैं। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के आसार खुलेंगे।

कुंभ: यात्रा पर जा सकते हैं। तरक्की के कुछ नये साधन मिलेंगे। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। भावनात्मक फैसलों के लिए बहुत अच्छा समय नहीं है। आर्थिक दृष्टि से चीजें यथावत रहेंगी।

मीन: बिजनेस के क्षेत्र में कुछ लोगों से मदद मिलेगी। आपका सामाजिक जीवन भी बेहतर बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिए वाहवाही मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *