राजस्थान कोरोना अपडेट: 3000 के पार पहुंची कोरोना की संख्या, जानें प्रदेश में कहां कितने पॉजिटिव

राजस्थान कोरोना अपडेट: 3000 के पार पहुंची कोरोना की संख्या, जानें प्रदेश में कहां कितने पॉजिटिव

Rajasthan Coronavirus LIVE Update: प्रदेश में​ सर्दी बढ़ने के साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या भी अब रुकने का नाम नहीं ले रही है। आज शनिवार की शाम 6 बजे तक 3,007 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। जबकि कल ये आंकड़ा 2762 मरीजों का था। इनमें सबसे अधिक केस राजधानी जयपुर से मिले हैं। यहां से आज 551 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा जोधपुर जिला दूसरे नंबर पर रहा। यहां से 444 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली तो वहीं तीसरे नंबर पर बीकानेर जिला रहा। जहां से आज 215 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनके अलावा कोटा जिले से भी आज 203 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।

प्रदेश में अब तक :

प्रदेश में अब तक करीब 41 लाख 49 हजार 854 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिनमें से अब तक 2 लाख 40 हजार 676 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। प्रदेश में आज कोरोना से 16 लोगों की जान गई। मरने वालों का आंकड़ा अब 2146 का हो चुका है। वहीं कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो प्रदेश में अब इनकी संख्या बढ़कर 21 हजार 951 हो चुकी है।

जयपुर में आज :

राजधानी जयपुर में आज 551 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यहां सर्वाधिक झोटवाड़ा क्षेत्र से 35 और मानसरोवर से 31 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि जयपुर में अब तक कुल 42,098 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं कोरोना से आज 04 लोगों की जान गई। अब तक कुल 408 की मौत हो चुकी है।

प्रदेश में आज :

ausamachar.com
Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *