आज का राशिफल: आज इनको कॅरियर में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है, मन को रखें शांत

आज का राशिफल: आज इनको कॅरियर में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है, मन को रखें शांत

Todays Horoscope: ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 कार्तिक शुक्ल चतुर्थी बुधवार, ईस्वी 18 नवम्बर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा।

मेष- आप खुद के दम पर और विश्वास के कारण आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित होंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मांगलिक आयोजन में भाग लेंगे।

वृषभ – आपको अपने कार्यों से अच्छा लाभ मिलेगा। आपके कॅरियर में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। परिवार में शुभ समाचार मिलेगा।

मिथुन – व्यवसाय को लेकर विदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जिनका आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

कर्क – व्यवसाय की यात्राओं के लिए समय सामान्य रहने वाला है। आपको व्यापारिक मीटिंग में जाना पड़ सकता है। व्यापार में बदलाव के संकेत है।

सिंह – किसी भी तरह के लेन देन से दूर रहें। अगर आप राजनीति में रुचि रखते हैं तो राजनीतिक लाभ भी प्राप्त होने के अवसर मिल सकते हैं।

कन्या – कामकाज को लेकर भाग दौड़ अधिक करनी पड़ सकती है। वहीं काम का बोझ पढ़ने से परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

तुला – अनावश्यक किसी के बातों में आने से बचें। वहीं अपने आप पर भरोसा करते हुए अपने घर परिवार के सदस्यों पर भरोसा करें। परिवार में तनाव का माहौल हो सकता है।

वृश्चिक – व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत शुभ रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नया काम शुरू होने के योग है। यात्रा का योग बन रहा है।

धनु – स्वास्थ्य से संबंधित सावधानी रखने की आवश्यकता है। अपने किसी कार्य को बेहतर दिशा देने की कोशिश करें। मन को शांत रखें और काम पर ध्यान दें।

मकर – इस दिन आपको आर्थिक रूप से लाभ मिल सकता है। नीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा। इसके अलावा आप बीच-बीच में ध्यान और योग का सहारा भी ले सकते हैं।

कुंभ – शिक्षा के क्षेत्र में आपको बढ़ी उपलब्धि मिल सकती है। वहीं आर्थिक लाभ को लेकर सचेत रहें तथा समय के अनुसार कार्य व्यवसाय को बेहतर दिशा देने की कोशिश करें।

मीन – आपको कार्यों की सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। पूरा दिन भागदौड़ में गुजरेगा। ऐसे में स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *