आज का राशिफल: रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है, पूजा में मन लगेगा

आज का राशिफल: रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है, पूजा में मन लगेगा

Todays Horoscope: ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 पौष कृष्ण अष्टमी बुधवार, ईस्वी 06 जनवरी 2021, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा कन्या राशि पर रात्रि 04 बजकर 29 मिनट तक उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।

मेष: आपको कुछ लोगों से मदद मिल सकती है। आपके भौतिक सुख- साधनों में बढ़ोतरी होगी। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है।

वृषभ: टारगेट को लेकर हमेशा फोकस रहना होगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख पायेगा। जीवनसाथी के माध्यम से धन लाभ के योग बनेंगे। आपको स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की जरूरत है।

मिथुन: पुराना अटका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। आप अपने करियर में अच्छा करेंगे। आपका प्रेमी आपके साथ यात्रा की योजना बनाएगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

कर्क: अतिथियों का आगमन होगा। परिवार में बेवजह तनाव रह सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट व रोग से बचें। आलस्य हावी रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है।

सिंह: मित्र से आपको बड़े फायदे हो सकते हैं। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। आपको रिश्तों में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या: आप अपनी पसंद की नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुख में रहेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। परिवार की कोई आवश्यकता आपका ध्यान खींचेगी।

तुला: किसी यात्रा पर जाने की संभावना रहेगी। अप्रत्याशित लाभ व बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। कामकाज ठीक चलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं।

वृश्चिक: सुख-सुविधाओं और साधनों में वृद्धि हो सकती है। आपको आज कुछ मामलों में कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। लोगों का सहयोग और समर्थन निरंतर मिलता रहेगा। लंबी यात्रा से आपको काफी थकान हो सकती है।

धनु: पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। विरोधी पस्त होंगे। निवेश शुभ रहेगा। ऑफिस में काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी।

मकर: मन में नए विचार आएंगे। किसी काम के लिए नई योजना बना सकते हैं। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। किसी तरह के व्यर्थ के झगड़े में पड़ने से आपको बचना चाहिए।

कुंभ: आज मुलाकात किसी विशेष व्यक्ति से हो सकती है। व्यवसाय में निवेश के लिए कुछ और समय प्रतीक्षा करना बेहतर होगा। आपकी सेहत सामान्य रूप से अच्छी रहेगी।

मीन: आज परिस्थिति अनुकूल बनी हुई है किन्तु लापरवाही करने से नुकसान भी हो सकता है। आपकी सलाह बहुतों के काम आएगी। कार्यस्थल पर मुकाबले या टकराव से बचें।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *