आज का राशिफल: लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा, नए मित्र बनेंगे

आज का राशिफल: लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा, नए मित्र बनेंगे

ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 अश्विन (अधिक मास) शुक्ल दशमी शनिवार, ईस्वी 26 सितंबर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, वर्षा ऋतु।

चंद्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा।

मेष: नए तरह के अनुभव भी आपको मिलेंगे। बच्चों के दिमाग में कोई रचनात्मक कार्य आ सकता है। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। चित्त को शांत बनाये रखने की कोशिश करेंगे।

वृषभ: नए मित्र बनेंगे। उच्च अधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें। अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें। यात्रा में थोड़ी सावधानी बरतें। प्रतियोगिता या नई नौकरी के साक्षात्कार के लिए अच्छा समय है।

मिथुन: पैसे खर्च करते समय सावधानी बरतें। खाने-पीने का ध्यान रखें। जीवन साथी के साथ अच्छा समय गुजरेगा। रिश्तों में नयापन महसूस होगा। मौज-मस्ती करने के लिए यह बहुत अच्छा दिन है।

कर्क: थोड़ा अस्थिरता का एहसास हो सकता है। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम के लिए समय मिलाजुला है। प्रेमियों को कुछ गलतफहमी का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। बेरोजगारों को आज नौकरी के अवसर मिलेंगे। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कन्या: आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। किसी जरूरी काम-काज से यात्रा के योग बन रहे हैं। नोकरी करने वाले लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है। सीनियर के साथ संबंधों में मजबूती आयेगी।

तुला: नई परियोजनाओं को शुरू करने के लिए सही समय नहीं है। कार्यस्थल पर किसी से झगड़े और टकराव से बचें। पारिवारिक परिवेश आज आपको भावनात्मक रूप से परेशान कर सकता है।

वृश्चिक: पैसे को लेकर विवाद हो सकता है। अपने अंदर की बात किसी भी दोस्त से साझा न करें। मजबूती के साथ अपना काम करने की जरूरत है। आपके धैर्य की परीक्षा होगी। सेहत का ख्याल रखें।

धनु: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। पैसों के लेनदेन को लेकर सावधान रहें। खान पान का ध्यान रखें।

मकर: परिवार वालों के साथ समय अच्छा रहेगा। आपका बना-बनाया कोई काम बिगड़ सकता है। वाद-विवाद से बचने की कोशिश करनी चाहिए।

कुंभ: आर्थिक पक्ष में समय अनुकूल नहीं हैं। आपकी सेहत बिगड़ सकती है और अपने करीबी सहयोगियों के साथ विवाद होने की संभावना आपको चिंतित कर सकती हैं।

मीन: आज का दिन सामान्य रहेगा। छात्रों का पढ़ाई में मन कम लगेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *