आज का राशिफल: आज दिनभर किन बातों का रखें ध्यान, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

आज का राशिफल: आज दिनभर किन बातों का रखें ध्यान, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Todays Horoscope: ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 कार्तिक कृष्ण चतुर्थी बुधवार, ईस्वी 04 नवम्बर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, हेमंत ऋतु। चतुर्थी तिथि प्रातः 05 बजकर 15 मिनट तक उपरांत पंचमी रहेगी।

राहुकाल मध्याह्न 12 बजकर 04 मिनट से 13 बजकर 26 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल उत्तर में रहेगा।

चंद्रमा वृषभ राशि पर मध्याह्न 15 बजकर 43 मिनट तक उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा।

मेष- नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। परिवार में कलह होने की संभावना है। अधिक धन खर्च हो सकता है। सामाजिक समारोह में भाग लें और नए दोस्त बनाने में समय व्यतीय करें।

वृषभ- अनावश्यक धन खर्च होने की संभावना है। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। मेहनत से किये गये काम सफल होंगे।

मिथुन- अनावश्यक खर्च और परिवार में वाद-विवाद से बचें। नकारात्मक मानसिकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है। सामाजिक कार्यों में अपने को व्यस्त रखें। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।

कर्क- स्थान परिवर्तन की संभावना है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। अपनी नई सोच की वजह से कार्य में नयापन ला सकेंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का योग हो सकता है। नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं।

सिंह- आय में वृद्धि होगी। संतान या रिश्तेदारों से अनबन हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। खान-पान का ध्यान रखें। यात्रा पर जाने से बचें।

कन्या- लाभ प्राप्त होगा। धन और यश की हानि होने की संभावना है। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थ्य का ध्यान रखें। किसी रिश्तेदार के घर मांगलिक प्रसंग में जा सकते हैं। दांपत्य जीवन का सुख और आनंद मिलेगा।

तुला- बड़े कार्यों में सफलता हासिल होगी। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं। आय के स्रोत विकसित होंगे। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम बरतें। धार्मिक कार्यों में खर्च होने की संभावना है।

वृश्चिक- शारीरिक, मानसिक स्वस्थ और उत्साही बने रहेंगे। नए कार्यों को शुरू करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से मन खुश रहेगा। अपने दोस्तों के साथ खूब मौज-मस्ती कर सकेंगे।

धनु- दिन अच्छा रहेगा। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। कार्यभार के कारण थकान महसूस हो सकती है। शारीरिक और मानसिक रूप से व्याकुलता का अनुभव रहेगा। रिश्तों में मजबूती भी आएगी।

मकर- वाणी पर संयम बरतें। क्रोध से काम बिगड़ सकते हैं। धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है। बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की सहायता करेंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुम्भ- परिवार में सुख-शांति रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और खान-पान पर विशेष ध्यान दें। घर में परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। सोच समझ कर लिए गए फैसले आपको खुशी देंगे।

मीन- आर्थिक दृष्टि से लाभ रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *