राजस्थान कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 1780 नए मामले 9 की मौत, जानें कहां कितने मामले

राजस्थान कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 1780 नए मामले 9 की मौत, जानें कहां कितने मामले

Rajasthan Coronavirus LIVE Update: प्रदेश में​ आज शनिवार की शाम 6 बजे तक 1780 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कल ये आंकड़ा करीब 1794 का था। आज भी सबसे अधिक केस राजधानी जयपुर से मिले हैं। यहां से आज 332 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा जोधपुर जिला दूसरे नंबर पर रहा। यहां से 289 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली तो वहीं तीसरे नंबर पर बीकानेर जिला रहा। जहां से आज 180 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

प्रदेश में अब तक :

प्रदेश में अब तक करीब 37 लाख 32 हजार 880 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिनमें से अब तक 1 लाख 96 हजार 993 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। प्रदेश में आज कोरोना से 09 लोगों की जान गई। मरने वालों का आंकड़ा अब 1,907 का हो चुका है। वहीं कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो प्रदेश में वर्तमान में इनकी संख्या पहले से घटकर 15 हजार 102 हो चुकी है।

जयपुर में आज :

राजधानी जयपुर में आज 332 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि जयपुर में अब तक कुल 33,368 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं कोरोना से आज 2 व्यक्ति की जान गई। अब तक कुल 373 की मौत हो चुकी है।

प्रदेश में आज :

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *