नगर निगम चुनाव 2020: जयपुर ग्रेटर में 58 फीसदी वोटिंग, 3 नवंबर को आएंगे नतीजे

नगर निगम चुनाव 2020: जयपुर ग्रेटर में 58 फीसदी वोटिंग, 3 नवंबर को आएंगे नतीजे

Nagar Nigam Election 2020: राजस्थान की 6 नगर निगमों में दूसरे एवं आखिरी चरण का मतदान आज शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। इसी के साथ जयपुर की ग्रेटर नगर निगम में 150 वार्डों के अंतर्गत हुए मतदान में 686 उम्मीदवारों की किस्मत भी ईवीएम में कैद हो गई। इस दौरान शाम साढे 5 बजे तक कुल 57.98 फीसदी मतदान ही हो पाया। अब हैरिटेज की 100 और ग्रेटर नगर निगम की 150 सीटों को मिलाकर 250 सीटों के नतीजे 3 नवंबर को आने हैं। मतगणना सुबह 9 बजे से शुरू होकर आखिरी सीट के नतीजे तक चलेगी।

बता दें कि ग्रेटर नगर निगम क्षेत्र में कुल 12 लाख 29 हजार 205 मतदाता हैं। जिनमें से करीब आधे मतदाता ही घरों से वोटिंग करने बाहर निकले। एक आंकड़े के अनुसार करीब 6 लाख मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। दोपहर 3 बजे तक 45.83 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद ढाई घंटे के भीतर 12.15 फीसदी लोगों ने वोट डाला। इससे पहले हैरिटेज नगर निगम में भी वोटिंग प्रतिशत खास अच्छा नहीं रहा।

कोरोना का दिखा असर :

राजधानी में कोरोना के चलते दोनों नगर निगमों में वोटिंग प्रतिशत पर असर देखने को मिला। यही कारण रहा है कि वोटिंग प्रतिशत 60 फीसदी के पार नहीं जा सका। रविवार होने के बावजूद लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाए। वहीं वोटिंग को लेकर भी लोगों में ज्यादा उत्साह देखने को नहीं मिला।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *