जीवनसाथी से मिलेगा प्रेम, घर में बनी रहेगी सुख-शांति, जानें कैसा रहेगा आज का राशिफल

जीवनसाथी से मिलेगा प्रेम, घर में बनी रहेगी सुख-शांति, जानें कैसा रहेगा आज का राशिफल

ज्योतिषाचार्य पं. हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल शक संवत् 1941 माघ शुक्ल अष्टमी रविवार विक्रम संवत् 2076, परिधावी नाम संवत्सर, तारीख 02 फरवरी 2020, सूर्य उत्तरायण, शिशिर ऋतु।

राहुकाल मध्याह्न 16 बजकर 39 मिनट से 18 बजकर 00 मिनट तक रहेगा एवं दिशा शूल पश्चिम में रहेगा।

चंद्रमा मेष राशि पर प्रातः 05 बजकर 40 मिनट तक उपरांत वृषभ राशि पर संचार करेगा।

मेष- परिवार में शांति रहेगी। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। आर्थिक लाभ मिलेगा। परिवार में भूमि संबंधी विवाद हो सकता है। नौकरी में तरक्की होने की संभावना है।

वृषभ- जीवन में बदलाव हो सकता है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। तनाव से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सितारे आज आपके पक्ष में हैं, आज आपके रुके काम हो सकते हैं।

मिथुन- जीवन साथी से प्रेम मिलेगा। रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। भूमि विवाद सुलझ सकता है। किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं, इसलिए मस्तिष्क को शांत रखें।

कर्क- आलस्य का त्याग करें। वाणी पर संयम रखना आवश्यक होगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। अधूरा काम पूरा हो सकता है। नए काम का आरंभ हो सकता है।

सिंह- कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान मिल सकता है। किसी यात्रा पर जाने के योग हैं। संतान पक्ष की तरफ से खुशखबरी मिलेगी।

कन्या- आज का दिन अच्छा रह सकता है। काम अधिक रहेगा और नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सेहत पर ध्यान देना जरुरी है। शुभ समाचार मिलने के योग है। छात्रों के लिए दिन शुभ।

तुला- गलत निर्णय ले सकते हैं। अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं लेकिन अभी भी कुछ उलझनों में फंसने की संभावना बन रही है। सावधान होकर आगे बढ़ने का समय है। बड़ा निवेश न करें।

वृश्चिक- अविवाहितों के शादी योग बन रहे हैं। कार्यालय में सहकर्मियों के साथ तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। शुभ समाचार मिलेगा लेकिन मन में बेचैनी और उलझन रहेगी। शांत रहने का प्रयास करें।

धनु- दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। यात्रा टल सकती है। आत्मविश्वास मजबूत होगा। नए लोगों से मुलाकात संभव, विशेष लाभ का दिन है, निर्णय सोच समझ के करें।

मकर- नए कार्य की शुरुआत हो सकती है जिससे काम का बोझ बनेगा। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दिन मांगलिक कार्यों के लिए शुभ।

कुंभ- आज आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है। विश्वासघात से सावधान रहें। नए अवसर मिल सकते हैं। सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। पुरानी बातों पर ध्यान न दें।

मीन- नौकरी मिलने के अवसर बन रहे हैं। अचानक कोई बड़ा फायदा होने के योग हैं। विदेश यात्रा के योग हैं। काम में व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

अभिजीत मुहूर्त मध्याह्न 12 बजकर 09 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक।

अष्टमी तिथि रात्रि 20 बजकर 05 मिनट तक उपरांत नवमी रहेगी।

भरणी नक्षत्र रात्रि 23 बजकर 11 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र रहेगा।

शुक्ल योग प्रातः 06 बजकर 36 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग रहेगा।

विष्टि करण प्रातः 07 बजकर 12 मिनिट तक उपरांत बव करण रहेगा।

चौघड़िया आज दिन का शुभ समय :

लाभ 09 बजकर 52 मिनिट से 11 बजकर 13 मिनिट तक।
अमृत 11 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक।
शुभ 13 बजकर 56 मिनट से 15 बजकर 17 मिनट तक।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *