राशिफल 22 जून 2021: वृश्चिक राशि में लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है

राशिफल 22 जून 2021: वृश्चिक राशि में लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है

Horoscope Today 22 June 2021 Aaj ka Rashifal. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री आनंद नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2078 श्री शक संवत् 1943 ज्येष्ठ शुक्ल द्वादशी मंगलवार, ईस्वी 22 जून 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु।

जून माह के व्रत-त्योहार

22 जून 2021 भोम प्रदोष व्रत।
24 जून 2021 ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत।

चंद्रमा तुला राशि पर प्रातः 09 बजकर 00 मिनट तक उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

मेष- वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं। इसके साथ ही क्रोध पर नियंत्रण रखें।

वृषभ- पूंजी निवेश से लाभ संभव है। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है।

मिथुन- विस्तार की योजना सफल होगी। व्यर्थ चिंता छोड़ दें, खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ट है। समय रहते पूंजी निवेश कर सकते हैं। शत्रु सक्रिय होगा।

कर्क- समय का लाभ लें। आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। परिवार जनों से भेट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।

सिंह- कॅरियर के प्रति गंभीर निर्णय ले सकते हैं। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में चल रहीं कई दुविधाओं से निपटने में आध्यात्मिक बल लाभ देगा।

कन्या- लम्बे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला हे।

तुला- कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूजी लगानी पड़ सकती है। आपमें से कुछ को नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है।

वृश्चिक- अपनी सोच को बदले लाभ होगा। शांति से फैसले ले जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।

धनु- मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न होगा। समय कम है काम ज्यादा मन अत:लगा कर अपने कार्य में लग जाएं।अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव है।

मकर- आजीविका के स्त्रोत्र में वृद्धि के आसार हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा। कोई भी निर्णय शान्ति से विचार करके ही लें। फ़ालतू समय बर्बाद न करें।

कुम्भ- उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। कार्य की अधिकता के कारण जरुरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे।

मीन- वाक्य चातुर से कार्य बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्धि होगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। समय पर कार्य करना सीखें।

नोट: यह राशिफल गोचर पर आधारित है, आपकी कुंडली व दशा महादशा के कारण आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *