राशिफल 1 जून 2021: इन राशियों के लिए आज क्यों खास है जून माह का पहला दिन, पढ़िए

राशिफल 1 जून 2021: इन राशियों के लिए आज क्यों खास है जून माह का पहला दिन, पढ़िए

Horoscope Today 1 June 2021 Aaj ka Rashifal. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री आनंद/राक्षस नाम संवत्सरे श् श्री विक्रमी संवत 2078 श्री शक संवत् 1943 ज्येष्ठ कृष्ण सप्तमी मंगलवार, ईस्वी 01 जून 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु।

चंद्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा।

मेष: दूसरे से सहयोग लेने मे सफल होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृषभ: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। पारिवारिक सहयोग रहेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

मिथुन: आपकी राशि पर राहु और बुध की युति मन को कमजोर करती है। कमजोरी को कठोरता से दबाएं। व्यावसायिक और रचनात्मक कार्यों की दिशा में प्रयास सार्थक होंगा।

कर्क: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक योजना को बल मिलेगा। दूसरे से सहयोग लेने मे सफल होंगे। पारिवारिक स्तर पर संबंधों में मधुरता आएगी।

सिंह: उदर विकार या त्वचा के रोग की संभावना है। आंशिक रूप से व्यावसायिक कार्य में सफलता मिलेगी। कुछ पारिवारिक कुछ व्यावसायिक व्यवधान भी चलेगा।

कन्या: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंतित रहेंगे। भावुकता में नियंत्रण रखें। व्यर्थ की उलझनों से सचेत रहें। सकारात्मक सोच से सफलता मिलेगी।

तुला: किसी कार्य को लेकर के चिंतित रहेंगे, लेकिन उस कार्य में सफलता मिलेगी। नेत्र या उदर विकार के प्रति भी सचेत रहें। हर स्तर पर परिवार का सहयोग रहेगा।

वृश्चिक: कर्मक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। यात्रा की स्थिति आ सकती है, लेकिन यात्रा को किसी प्रकार से टालने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

धनु: दांपत्य जीवन में कुछ तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। विरोधी सक्रिय रहेगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

मकर: पिता या धर्म गुरु से सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति अनजान न रहें।

कुंभ: धार्मिक प्रवृति में वृद्धि होगी। आर्थिक योजना को बल मिलेगा। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। मन अज्ञात भय से ग्रसित होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

मीन: पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक मामलों में सहयोग मिलेगा, लेकिन संतान या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *