राशिफल 2 जून 2021: उपहार, सम्मान या प्रियजन से भेंट की सम्भावना है, शुभ समाचार मिलेंगे

राशिफल 2 जून 2021: उपहार, सम्मान या प्रियजन से भेंट की सम्भावना है, शुभ समाचार मिलेंगे

Horoscope Today 2 June 2021 Aaj ka Rashifal. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री आनंद/राक्षस नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2078 श्री शक संवत् 1943 ज्येष्ठ कृष्ण अष्टमी बुधवार, ईस्वी 02 जून 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु।

चंद्रमा दिन रात कुम्भ राशि पर संचार करेगा।

मेष Aries: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोजी-रोटी की दिशा में नए प्रयास सार्थक होंगे, लेकिन वाणी पर संयम रखें। उलझनें बढ़ सकती हैं।

वृषभ: भाई या बहन के कारण तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें, जिससे क्लेश की स्थिति न उत्पन्न हो। रिश्ते बिगाड़े नहीं।

मिथुन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सम्पन्न होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कर्क: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते है, लेकिन मातृ पक्ष से तनाव भी मिल सकता है। जबकि व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

सिंह: मैत्री संबंध प्रगाण होंगे, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का खास ध्यान रखें। उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या: आर्थिक पक्ष में सुधार होगा। पिता से सहयोग मिलेगा। परिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। यात्रा भी सम्भव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखे।

तुला: भावुकता पर नियंत्रण रखें। महिला अधिकारी का सहयोग रहेगा। उपहार, सम्मान या प्रियजन से भेंट की सम्भावना है। शुभ समाचार मिलेंगे।

वृश्चिक: चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिल सकती है। कुछ व्यावसायिक कुछ पारिवारिक मामलों में तीसरे के हस्तक्षेप से तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

धनु: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आधुनिक प्रणाली के आधार पर चल रहा प्रयास आंशिक रूप से सफल हो सकता है। माता पिता का आशीर्वाद लें।

मकर: व्यावसायिक योजना को विशेष चिंतन के साथ प्रारंभ करें। आत्मबल को मजबूत बनाइए। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। यात्रा शुभ।

कुंभ: पिता या संबंधित अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों मे राहत मिलेगी। सरकारी कामो में लाभ मिलेगा।

मीन: व्यर्थ की उलझनें आर्थिक कारणों से रहेंगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शिक्षा में लाभ।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *