राशिफल 9 अगस्त 2021: आज धनु राशि के जातक भूलकर भी न करें ये गलती!

राशिफल 9 अगस्त 2021: आज धनु राशि के जातक भूलकर भी न करें ये गलती!

Horoscope Today 09 August 2021 Aaj ka Rashifal. आज 9 अगस्त 2021 श्रावण शुक्ल प्रतिपदा, सोमवार. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री आनंद नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2078 श्री शक संवत् 1943 श्रावण शुक्ल प्रतिपदा सोमवार, ईस्वी 09 अगस्त 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, वर्षा ऋतु।

प्रतिपदा तिथि सायं 18 बजकर 58 मिनट तक उपरांत द्वितिया तिथि रहेगी।

09 अगस्त से 15 अगस्त के – व्रत एवं त्योहार

09 अगस्त- सावन सोमवार व्रत

10 अगस्त- मंगला गौरी पूजन व्रत

11 अगस्त- बुधवार- हरियाली तीज

12 अगस्त- बुधवार- विनायक चतुर्थी

13 अगस्त- शुक्रवार- नागपंचमी (उज्जैन)

चंद्रमा कर्क राशि पर प्रातः 09 बजकर 50 मिनट तक उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।

मेष: दांपत्य जीवन में सुधार होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपसी रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

वृषभ: आधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी आदि से तनाव मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मिथुन: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। किसी मित्र या किसी अधिकारी के माध्यम से रुका हुआ कार्य सम्पन्न होगा। भागदौड़ का प्रयास सार्थक होगा।

कर्क: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। किसी आपेक्षित कार्य के सम्पन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

सिंह: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सतर्कता बरतना जरूरी है। धन, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कन्या: जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

तुला: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान मिलेगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

धनु: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन दांपत्य जीवन के बीच में तनाव रहेगा। वाणी पर संयम रखें, कटु बात करने से बचें।

मकर: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक और व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कुंभ: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। मित्र या पिता के माध्यम से रुका हुआ कार्य संम्पन्न होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

मीन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र मे किया गया श्रम सार्थक होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

नोट: यह राशिफल गोचर पर आधारित है, आपकी कुंडली व दशा महादशा के कारण आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं और इसमें कुछ भिन्नता हो सकती है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *