राशिफल 3 जून 2021: वृश्चिक राशि वाले आज छोटी छोटी बातों पर बहस करने से बचें, वरना होगी हानि

राशिफल 3 जून 2021: वृश्चिक राशि वाले आज छोटी छोटी बातों पर बहस करने से बचें, वरना होगी हानि

Horoscope Today 3 June 2021 Aaj ka Rashifal. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री आनंद/राक्षस नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2078 श्री शक संवत् 1943 ज्येष्ठ कृष्ण नवमी गुरुवार, ईस्वी 03 जून 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु।

चंद्रमा कुम्भ राशि पर मध्याह्न 12 बजकर 07 मिनट तक उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।

मेष: दिनभर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। मन चंचल बना रहेगा। व्यापारियों के लिए उत्तम समय है। जल्दबाजी में निर्णय करने से बचें। आज सच के साथ रहें जीत आपकी हाेगी।

वृषभ: आज कोई भी कार्य जल्दबाजी में करना आपके लिए उचित नहीं होगा। नकारात्मक विचार आपको घेरने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में वाणी में मधुरता बनाकर रखें।

मिथुन: मानसिक रूप से शक्तिशाली महसूस करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा लेकिन दैनिक कार्यों में कुछ कठिनाइयां उठानी पड़ सकती हैं। मित्रों का सहयोग मिल रहा है। समय बदलाव का है।

कर्क: संतान की ओर से कुछ ऐसे समाचार प्राप्त हो सकते हैं जो चिंता वाले होंगे। शिक्षा संबंधी कार्य में भी आज उलझाने हो सकती हैं। आज भूलकर भी किसी काे पैसा उधार देने से बचें।

सिंह: जल्दबाजी आज आपके व्यवहार में रहेगी। इसलिए धैर्य आवश्यक है। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिल रहा है। धन लाभ के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं।

कन्या: पारिवारिक जनों से सहयोग मिलेगा। अपनी सेहत के प्रति थोड़ा सा सचेत रहने की सलाह दी जाती है। आज बाहर का खाना आपके लिए उचित नहीं है। पेट के विकार हो सकते हैं।

तुला: मन चंचल बना रहेगा। अच्छे-बुरे समाचार प्राप्त होंगे। खर्च की आशंकाएं दिखाई दे रही हैं। वाहन चलाते समय भी सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक: बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। इसलिए गुस्से पर काबू रखना है। छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से बचना है। नौकरी पेशा लोगों को स्तानन्तरण की आशंकाएं दिखाई दे रही हैं।

धनु: मन को एकाग्र करने की कोशिश कीजिए। श्री राम का पूजा व ध्यान कीजिए। कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं लेकिन आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है।

मकर: धैर्य रखना होगा। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नुकसान का कारण बन सकता है। बातचीत करते समय भी अच्छे शब्दों का प्रयोग करना होगा। संयमित भाषा आवश्यक है।

कुंभ: आज बजट ऊपर नीचे हो सकता है। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। पारिवारिक समस्याएं घेर सकती हैं। इसलिए शांत स्वभाव आवश्यक है। वाणी में भी मधुरता बनाकर रखें।

मीन: नकारात्मक विचार अपना प्रभाव छोडेंगे। आत्मविश्वास कम हो सकता है लेकिन परिजनों का सहयोग मिल रहा है। जीवनसाथी से भी आज आपको सहयोग मिलेगा।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *