राशिफल 8 जून 2021: आज अचानक धन लाभ और हानि की संभावना बन रही है, मकर राशि वाले ध्यान रखें

राशिफल 8 जून 2021: आज अचानक धन लाभ और हानि की संभावना बन रही है, मकर राशि वाले ध्यान रखें

Horoscope Today 8 June 2021. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री आनंद/राक्षस नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2078 श्री शक संवत् 1943 ज्येष्ठ कृष्ण त्रियोदशी मंगलवार, ईस्वी 08 जून 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु।

Aaj ka Rashifal. चंद्रमा मेष राशि पर मध्याह्न 12 बजकर 23 मिनट तक उपरांत वृषभ राशि पर संचार करेगा।

मेष: आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छे लाभ का योग है। जोखिम भरा कार्य आज न करें।

वृषभ: धर्म के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज अच्छे लाभ का योग है। किसी विशेष कार्य में पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। शत्रु पक्ष को हावी न होने दें।

मिथुन: परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नई जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जाएगा। स्थान परिवर्तन भी संभव है। खान-पान को असंयमित न होने दें।

कर्क: आज आपका पराक्रम और साहस काफी हद तक बढ़ा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। वाणी को कठोर न करें।

सिंह: आज समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहे हैं। वाहन को लेकर असावधान न हों।

कन्या: अपने कामकाज को बढ़ाने में हर तरह से सफल होंगे। कार्य से संबंधित किसी नई योजना का आपको भरपूर लाभ मिलेगा। किसी से वाद-विवाद न करें।

तुला: आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जाएगी। खर्च की अधिकता रहेगी। ऐसे में प्रसन्न रहें। धैर्य बनाये रखे।

वृश्चिक: आज का दिन प्रेम प्रसंग के लिए हर तरह से अनुकूल रहने वाला है। बहस करने से बचें। मनोरंजन के लिए समय जरूर निकालें। नाराजगी को ज्यादा ना बढ़ाये।

धनु: आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, धन की आवक बनी रहेगी, वहीं खर्च भी बढ़ सकते हैं। विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। विषम परिस्थितियों में भी साहस न खोएं।

मकर: आज अपनी बातों को आप बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना भी बन रही है। मन को अनियंत्रित न होने दें।

कुंभ: आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जाएगी। खर्च की अधिकता रहेगी। प्रसन्न रहें। किसी पर विश्वास न करें।

मीन: आज के दिन आप गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और कुछ नए वादे भी करेंगे। मेहनत एवं अनुभव द्वारा कुछ नवीन स्थिति को पाएंगे। आज पैसे का निवेश न करें।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *