Aaj ka Rashifal: परिवार में कलह न हो, इसके लिए आज क्रोध पर नियंत्रण रखें

Aaj ka Rashifal: परिवार में कलह न हो, इसके लिए आज क्रोध पर नियंत्रण रखें

Daily Horoscope. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 फाल्गुन कृष्ण एकादशी मंगलवार, ईस्वी 09 मार्च 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा।

मेष- धन कमाने के लिए बेहतर दिन है। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। व्यवसाय में भी धनलाभ के योग रहेंगे पर नौकरी में स्थिति प्रतिकूल रहेगी।

वृषभ- य़ात्राएं फायदेमंद साबित हो सकती हैं। क्रोध पर नियंत्रण जरूरी है। प्रेम संबंधों में सामान्य स्थिति रहेगी, साथी से बातचीत कम करें। व्यवसाय में धनलाभ के योग हैं।

मिथुन- क्रोध पर नियंत्रण रखें क्योंकि परिवार में कलह हो सकती है। प्रेम तथा दांपत्य जीवन अच्छे बने रहेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

कर्क- आज ज्यादा मेहनत करें। क्षमताओं का पूरा उपयोग करें जिससे दिन अच्छा बनेगा। प्यार के लिए अनुकूल स्थिति है। व्यवसाय में अधिक लाभ होने की संभावना रहेगी।

सिंह- हर मामले में आगे बढ़ने के योग हैं। घर में आनंद रहेगा। व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। यात्रा लाभदायक रहेगी।

कन्या- कड़ी मेहनत करें तो लक्ष्य प्राप्त करने में सक्षम होंगे। प्रेम और दांपत्य जीवन अनुकूल हैं। स्वास्थ्य में गिरावट के योग हैं। व्यवसाय में लाभ मिलेगा।

तुला- परिवार के सदस्यों को समय दें। कार्यों में सफलता मिलेगी, साथी के साथ यात्रा की संभावना है। व्यवसाय अनुकूल स्थिति में है। स्वास्थ्य अच्छा रहने के योग हैं।

वृश्चिक- परिजनों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। पैसे का अपव्यय करने से बचें। क्रोध पर संयम रखें। वैवाहिक संबंधों में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय में अच्छा परिणाम मिलेगा।

धनु- यात्रा का अच्छा परिणाम मिल सकता है। आज काम पर ध्यान केंद्रित रखें। समय अनुकूल नहीं रहेगा। व्यवसाय में मेहनत ज्यादा करनी होगी।कार्यो में सफलता प्राप्त हो सकती है।

मकर- पारिवारिक, सामाजिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम और दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य में परेशानी हो सकती है। व्यवसाय में अच्छा मुनाफा का योग है।

कुंभ- घर में मांगलिक प्रसंग का अवसर आ सकता है। व्यापार में लाभ के योग हैं। प्रेमी और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।

मीन- भाग्य की कृपादृष्टि रहेगी, इसका लाभ उठाएं। धन प्राप्ति के योग रहेंगे, जीवनसाथी से आपका रिश्ता मजबूत होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *