Aaj ka Rashifal: आज व्यवसाय के मामले में दिन अच्छा है, लेकिन विवाद से दूर रहना होगा

Aaj ka Rashifal: आज व्यवसाय के मामले में दिन अच्छा है, लेकिन विवाद से दूर रहना होगा

Daily Horoscope. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 फाल्गुन कृष्ण द्वादशी बुधवार, ईस्वी 10 मार्च 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा।

मेष- पारिवारिक, सामाजिक जीवन में शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। विरोधी व्यवधान उत्पन्न कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन बेहतर होगा। व्यवसाय में लाभ होगा।

वृषभ- पारिवारिक सदस्यों पर विश्वास बनाए रखें। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में भाग्य अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य में कोई दिक्कत हो सकती है।

मिथुन- हर क्षेत्र में सम्मान के योग हैं। छुट्टी में भी व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में व्यस्त रहना होगा। स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। परिवार खुशहाल रहेगा।

कर्क- पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा हालांकि कुछ प्रतिकूल स्थितियां भी बन सकती हैं। व्यवसाय में तरक्की के योग बन रहे हैं। खानपान का ध्यान रखें।

सिंह- पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों में मजबूती लाएं। व्यवसाय में परिवर्तनों के लिए तैयार रहें। दांपत्य जीवन में आनंद प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में कमी रह सकती है।

कन्या- व्यक्तित्व को और बेहतर बनाने का प्रयास करें, लाभ मिलेगा। व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी। विवाद से बचने का प्रयास करें। प्रेम संबंध प्रगाढ बने रहेंगे।

तुला- सामाजिक, पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। व्यवसाय अच्छा रहने की संभावना है। विवाद से बचें अन्यथा बुरा असर पड़ सकता है। निजी जीवन में अच्छा समय हैं।

वृश्चिक- पारिवारिक, सामाजिक जीवन सुखमय रहने की संभावना है। करियर, व्यवसाय में स्थितियां थोड़ी तनावपूर्ण रहेंगी। आज दिन बहुत अच्छा सिद्ध होगा।

धनु- परिवार में सुखद समाचार मिल सकता है। कोई भी कार्य सोचसमझकर करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के लिए समय अच्छा नहीं है। जीवन साथी से मधुर रिश्ता बनाए रखें।

मकर- पारिवारिक, सामाजिक संबंध मधुर होंगे। व्यवसाय की दृष्टि से समय अच्छा हो सकता है। स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।

कुंभ- पारिवारिक, सामाजिक संबंध मजबूत हों सकते है। कार्यस्थल में कुछ तनावपूर्ण स्थितियां पैदा हो सकती हैं। समय का जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

मीन- आपके कारण परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। वैवाहिक रिश्ते को मजबूत बनाए रखें। व्यवसाय में लाभ के योग हैं।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *