Aaj ka Rashifal: परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिलेगी, स्वास्थ्य ठीक रहेगा

Aaj ka Rashifal: परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिलेगी, स्वास्थ्य ठीक रहेगा

Daily Horoscope. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 फाल्गुन कृष्ण अष्टमी शनिवार, ईस्वी 06 मार्च 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा वृश्चिक राशि पर रात्रि 21 बजकर 38 मिनट तक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा।

मेष- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी हो सकती है। व्यवसाय अच्छा चल रहा है। फालतू के खर्चें से बचें। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिलेगी। सेहत के लिहाज से फिट रहेंगे।

वृषभ: जल्दबाजी न करें। व्यवसाय में अच्छी स्थिति बनी रहेगी। स्टूडेंट्स को शिक्षकों से पढ़ाई में मदद मिलेगी। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलता रहेगा। सेहत सामान्य रहेगा।

मिथुन: कार्यक्षेत्र में अपनी स्थिति आपके पक्ष में रहेंगी। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखेंगे तो सफलता कदम चूमेगी। परिवार के छोटों से सुख मिलेगा। दांपत्य जीवन में आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।

कर्क: कुछ सकारात्मक बदलाव करने के बारे में विचार कर सकते हैं। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, दुर्घटना होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में स्थितियां सुधरेंगी। सेहत अच्छी रहेगी।

सिंह: आप अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। उनका ध्यान पढ़ाई-लिखाई पर केन्द्रित रहेगा। आप किसी समारोह में जाने की योजना बनायेंगे।

कन्या: काम के मामले में आपका प्रभाव रहेगा। आपको निवेश से लाभ मिलने का योग है। दांपत्य जीवन में जीवन साथी के माध्यम से लाभ मिलने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में थोड़ी समस्या होगी।

तुला: व्यवसाय में तरक्की होगी। आज आप अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें और विवादों से बचे। क्रोध न करें। प्रेम जीवन में बहुत अच्छी स्थिति है। पिता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

वृश्चिक: आपकी ज़रूरतें आराम से पूरी होंगी। अपने अलावा दूसरों के बारे में भी सोचें। किसी खास काम में आपको भाई-बहन से सहयोग मिलेगा।आप परिवार के साथ आनंद के पल रहेगें।

धनु: दिन बहुत बढ़िया रहेगा। विरोधी पस्त होंगे। निवेश शुभ रहेगा। आप नए आयाम स्थापित करेंगे।ऑफिस में काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी।

मकर: मन में नए विचार आएंगे। किसी काम के लिए नई योजना बना सकते हैं। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। किसी तरह के व्यर्थ के झगड़े में पड़ने से आपको बचना चाहिए।

कुंभ: व्यवसाय में निवेश के लिए कुछ और समय प्रतीक्षा करना बेहतर होगा। विवाहित जोड़े आज मनोहर दिन की अपेक्षा कर सकते हैं। आपकी सेहत सामान्य रूप से अच्छी रहेगी।

मीन: काम में उतार-चढ़ाव हो सकता है। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। आपको अपने लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। प्कार्यों में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *