Aaj ka Rashifal: आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा, कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी

Aaj ka Rashifal: आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा, कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी

Daily Horoscope. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 माघ शुक्ल दशमी सोमवार, ईस्वी 22 फरवरी 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।

मेष- परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ किसी सुंदर स्थल पर प्रवास की संभावना है। परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ- सफलता नहीं मिलने से मन दुविधा में रहेगा। अच्छा वातावरण प्राप्त होने से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। अनावश्यक खर्चों से बचना होगा। स्वास्थ्य खराब होने की संभावना रहेगी।

मिथुन- मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंददायी भेंट हो सकती है। संतानों की पढ़ाई-लिखाई की चिंता सता सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा।

कर्क- विवाद होने की संभावना है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्य से बचें। आध्यात्मिकता के प्रति रुझान बढ़ेगा और ईश्वरभक्ति से मन को शांति मिलेगी।

सिंह- दिन अच्छा रहेगा। विवाहोत्सुकों के लिए विवाह का योग है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ में रमणीय स्थल पर प्रवास होने की भी संभावना है। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या- व्यापार को लेकर प्रवास हो सकता है, लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिलने से मन व्यथित रहेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के साथ-साथ संतानों की पढ़ाई-लिखाई की चिंता रहेगी।

तुला- खर्चों की भी अधिकता रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

वृश्चिक- कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, जिससे मन व्यग्र रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें। नये कार्यों की शुरुआत करने से बचें। आध्यामिक और धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा।

धनु- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए आय वृद्धि के योग बनेंगे।

मकर- दिन शुभ फलदायी रहेगा। योग आपके अनुकूल रहेंगे और आर्थिक योजनाएं सफल होगी। व्यावसाय में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। अधिक लोगों के साथ संम्पर्क बना रहेगा।

कुम्भ- अनावश्यक खर्च से बचें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और सेहत का ध्यान रखें।

मीन- आय में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। वाद-विवाद को टालने का प्रयास करें। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *