Aaj ka Rashifal 27 March 2021: पुराने निवेश से आज धन लाभ के योग हैं, उतना ही काम करें जितनी जरूरत हो

Aaj ka Rashifal 27 March 2021: पुराने निवेश से आज धन लाभ के योग हैं, उतना ही काम करें जितनी जरूरत हो

Daily Horoscope 27 March 2021. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 फाल्गुन शुक्ल चतुर्दशी शनिवार, ईस्वी 27 मार्च 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, बसन्त ऋतु।

चंद्रमा सिंह राशि पर रात्रि 01 बजकर 20 मिनट तक उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।

मेष: दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रह सकता है। पुराने निवेश से आज धन लाभ होने के योग हैं। उतना ही काम करें जितनी जरूरत हो। स्वस्थ रहने के लिए योग करें।

वृषभ: ऑफिस के सहयोगियों की पूरी मदद मिलेगी। घर के कार्यों में माता पिता का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। सेहत ठीक रहेगा। व्यायाम करने से ऊर्जावान महसूस करेंगे।

मिथुन: नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को शुभ समाचार मिलेंगे और रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में भी अच्छा समय रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

कर्क: पारिवारिक गतिविधियों में शामिल रहेंगे। छात्रों को पढ़ने में मन लगेगा। अपने लोगों पर भरोसा रखें और काम को मिलजुल कर आगे बढ़ाएं। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी।

सिंह: सामाजिक कार्यों में आज आपकी रुचि रहेगी। आपके जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति बनी रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

कन्या: अध्यात्मिक प्रगति के लिए भी यह एक अच्छा दिन है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार का माहौल ठीक रहेगा। सेहत के प्रति सावधान रहें।

तुला: काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। धन लाभ होगा। दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा। कहीं दूर यात्रा पर जाना चाहेंगे। परिवार का माहौल कुछ परेशानी भरा हो सकता है।

वृश्चिक: कामकाज को लेकर थोड़ा फोकस बढ़ाने की आवश्यकता है। छात्रों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। मन आनंदित रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खूब पानी पीएं।

धनु: आज मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। प्रेम जीवन में आज खुशी भरे पल आएंगे। परिवार का माहौल सामान्य रहेगा।

मकर: दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। काम के सिलसिले में आज आपका प्रयास सराहनीय रहेगा। आपको उसके अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।

कुंभ: जल्द ही कोई अच्छी नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ समय बिताएंगे। माता-पिता का सान्निध्य प्राप्त होगा। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें।

मीन: परिवार का माहौल आपके लिए बढ़िया रहेगा। घर में सुख और शांति होगी। इनकम बढ़ने से मन हर्षित होगा। दांपत्य जीवन के तनाव में कमी आएगी। सेहत का ध्यान रखें।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *