Aaj ka Rashifal: पत्नी के साथ प्यार भरा दिन गुजरेगा, आज किसी जरूरतमंद की मदद करें

Aaj ka Rashifal: पत्नी के साथ प्यार भरा दिन गुजरेगा, आज किसी जरूरतमंद की मदद करें

Daily Horoscope. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 माघ शुक्ल एकादशी मंगलवार, ईस्वी 23 फरवरी 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।

मेष- बड़ों की इज्जत करें। माता-पिता की सेवा करें।  पिताजी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। पारिवारिक समस्या के कारण मानसिक तनाव होगा। बिजनेस शुरु करने की सोच रहे हैं तो दिन अच्छा है।

वृषभ- यात्रा के दौरान कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। घर में परिवार के साथ सामंजस्य बनाकर रखें। पत्नी के साथ प्यार भरा दिन गुजरेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करें।

मिथुन- यात्रा का योग बन रहा है। ऑफिस में अपने सहकर्मियों के ऊपर जरुरत से ज्यादा भरोसा न करें। नौकरी व बिजनेस में नुकसान होने के संभावना है। पति-पत्नी में अनबन हो सकती है।

कर्क- बिजनेस में धन लाभ होगा। निवेश करेंगे तो भविष्य में लाभ मिलेगा। बचपन की यादों में खोने का दिन है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। जिसका लाभ मिलेगा।

सिंह- पढ़ाई में सफलता मिलेगी। कला व रचनात्मकता की ओर झुकाव होगा। कुछ नया करने का दिन है। नौकरी में प्रमोशन होगा व बिजनेस में विस्तार संभव है।

कन्या- धन के नए स्त्रोत मिलेंगे । घर में बहस होगी। मनोकामनाएं भी पूर्ण होंगी और दोस्तों और करीबी लोगों का प्यार भी मिलेगा। समाज में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला- आज का दिन लड़ाई-झगड़े वाला है। माता-पिता से मतभेद हो सकते है, विवाद से बचें। वाणी पर संयम रखें। धन लाभ होगा, धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक- भागदौड़ वाला दिन है। जीवन साथी के साथ समय बिताएंगे। उपहार देंगे। मां का ख्याल रखेंगे। शादी तय हो सकती है। बच्चों को कॅरियर में नई दिशा मिलेगी। समाज में सम्मान बढ़ेगा।

धनु- बच्चों के साथ खुशी के पल गुजारेंगे। किसी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। ऑफिस में काम की सराहना होगी। घर में मेहमानों का आना होगा। काम मे निश्चिंतता बनी रहेगी।

मकर- सरकारी नौकरी मिलने का प्रबल योग बन रहा है।  आज अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं, बड़ी सफलता का योग बन रहा है। कॅरियर के लिए अच्छा समय चल रहा है।

कुंभ- रुका हुआ धन प्राप्त होने का योग बन रहा है। किसी भी काम में सफलता प्राप्त होने का योग बन रहा है। परिवार में नए मेहमान के आगमन का योग बन रहा है।

मीन- उत्तम समय चल रहा है। प्रयास से कामों में सफलता मिलेगी। लेखन कार्य से धन लाभ होगा।  परिश्रम से अत्यधिक लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं है। यात्रा से लाभ प्राप्त होगा।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *