Aaj ka Rashifal: आपका कोई जरूरी काम आज बड़ी आसानी से पूरा होगा, सेहत ठीक रहेगी

Aaj ka Rashifal: आपका कोई जरूरी काम आज बड़ी आसानी से पूरा होगा, सेहत ठीक रहेगी

Daily Horoscope. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 माघ शुक्ल सप्तमी/अष्टमी शुक्रवार, ईस्वी 19 फरवरी 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा मेष राशि पर प्रातः 09 बजकर 41 मिनट तक उपरांत वृषभ राशि पर संचार करेगा।

मेष: आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आपको दोस्तों से कोई अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन होगा। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।

वृषभ: संतान की ओर से आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

मिथुन: व्यापार के लिए दिन काफी बेहतर है। विरोधियों पर आप भारी रहेंगे। मानसिक रूप से तनाव हावी रहेगा। आज आपको चोट लगने की आशंका भी है। अग्नि से सावधान रहें।

कर्क: सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन से जुड़ने का मौका मिलेगा। परिवार में भी आपको रिश्तों के बीच बेहतर तालमेल बनाये रखें। सेहत ठीक रहेगी।

सिंह: आय बढ़ेगी और खर्चों में भी कमी आएगी। सुख सुविधा में दिन बिताएंगे। आज निर्णय लेने की क्षमता का अभाव हो सकता है। परिवार में किसी बड़े का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कन्या: आपका कोई जरूरी काम आज बड़ी ही आसानी से और समय पर पूरा होगा। दफ्तर में कुछ वरिष्ठों के साथ संबंध अच्छा नहीं रहेगा। कुछ चीजों का पूर्वानुमान लगाने में सक्षम रहेंगे।

तुला: जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर हो सकते हैं।दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम आपको रद्द करना पड़ सकता है। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए।

वृश्चिक: जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें। खानपान पर भी संयम रखें। व्यापार में आज का दिन अनुकूल है। आप अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

धन: पारिवारिक-जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। एक नया व्यवसाय शुरू करने करने के लिए बहुत अच्छा समय है। आपका नाम और प्रसिद्धि व्यापक होगी और नए अधिग्रहण हो सकते हैंI

मकर: दिन लाभदायक और सुखद रहेगा। अपने विचारों और सोच को सकारात्मक बनाएं रखें। अचानक से कुछ अच्छे परिणाम मिलने से आज का दिन बेहतर जाएगा।

कुंभ: माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में अच्छी तरह लगेगा। आज आपको धन लाभ हो सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े जातकों को बड़ा फायदा होगा।

मीन: दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है। पिता के साथ संबंध अच्छे बनाए रखें। कोई भी बड़ा फैसला एकतरफा होकर न करें। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *