आज का राशिफल: किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें

आज का राशिफल: किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें

Aaj ka Rashifal: ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 मार्गशीर्ष शुक्ल तृतीया गुरुवार, ईस्वी 17 दिसम्बर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा।

मेष: आपको नई जिम्मेदारी भी मिलने के संकेत मिल रहे हैं। किसी धार्मिक स्थल पर यात्रा करने जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा।

वृषभ: योजनाओं में सफलता मिलने से दीर्घकालीन लाभ के योग बनेंगे। परिवार में सुख-संसाधनों की बढ़ोतरी होगी। घरेलू खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

मिथुन: किसी प्रोजेक्ट को आसानी से पूरा कर पाएंगे। कारोबार में लाभ मिलेगा। शिक्षा के मामले में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में आज का दिन अच्छा रहेगा। भाई-बहनों के प्रति प्यार बढ़ेगा।

कर्क: बड़ी सफलता मिल सकती है। अपने कुछ राज आप किसी भी दोस्त के सामने प्रकट न करें। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। लेकिन परिवार में थोड़ा तनाव हो सकता है। विरोधियों से भी सावधान रहें।

सिंह: आज आप हर काम को बेहतर तरीके से अंजाम देंगे। आप के प्रति लोगों के मन में आकर्षण बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र में आज का दिन बेहतर रहेगा। कोई नया सदस्य आपकी टीम में शामिल हो सकता है।

कन्या: नया ज्ञान या अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से आज एक सुखद मुलाकात हो सकती है। दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।

तुला: उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिस्थितियों में सकारात्मक परिवर्तन हो सकता है। किसी के साथ व्यर्थ बहस में न पड़ें। आप सर्दी-खांसी से पीड़ित हो सकते हैं।

वृश्चिक: प्रेम संबंधों में भी सफलता मिलेगी। कुछ महत्वपूर्ण कामों पर निर्णय करना हो तो उसे आज टाल सकते हैं। गुस्से को नियंत्रण में रखना आवश्यक होगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी।

धनु: किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। लंबी यात्रा पर जाने की प्लानिंग हो सकती है। प्यार के मामले में सफलता मिलेगी। पिताजी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

मकर: व्यापार में सामान्य लाभ होगा। धन के निवेश के लिए आज का दिन बेहतर नहीं है। माताजी को कोई समस्या हो सकती है। अपने साथियों के साथ संभलकर चलने का दिन है।

कुंभ: आमदनी में बढ़ोतरी होगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। शिक्षा के मामले में कुछ परेशानी आ सकती है। अंतरंग संबंधों में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

मीन: दिन अच्छा गुजरेगा। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्यार के मामले में भी आज आप गंभीर रहेंगे। दांपत्य जीवन ठीक-ठाक चलेगा। जीवन साथी किसी यात्रा पर जा सकता है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *