आज का राशिफलः आज पत्नी से किसी बात पर झगड़ा हो सकता है, वाहन सावधानी से चलाएं

आज का राशिफलः आज पत्नी से किसी बात पर झगड़ा हो सकता है, वाहन सावधानी से चलाएं

Today’s Horoscope. ज्योतिषाचार्य हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 माघ कृष्ण अष्टमी शुक्रवार, ईस्वी 05 फरवरी 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा तुला राशि पर मध्याह्न 12 बजकर 47 मिनट तक उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

मेष. धन लाभ होगा, लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है। कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा। जल्दबाजी में कोई काम न करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

वृषभ. कोई नया काम शुरु न करें। यात्रा टाल दें। वाद-विवाद से दूर रहें। मानहानि का योग है। आज का दिन आपके लिए तनाव भरा होगा। संयम रखें। अपने विवेक से कार्य करें।

मिथुन. क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी। परिवार से मनमुटाव हो सकता है।

कर्क. निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे। सहकर्मी सहयोग करेंगे। मायके से शुभ समाचार मिल सकता है। कहीं यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह. विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन काम पूरा करने में आलस करेंगे। गाड़ी संभलकर चलाएं।

कन्या. माता-पिता की कोई भी बात आप न टालें। कानूनी मामलों से दूर रहें। तनाव से दूर रहें। दुर्घटना का योग है। वाहन सावधानी से चलाएं। किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है।

तुला. धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी। सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे। वाणी पर संयम रखें। शुभ समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक. आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा। शादी की बात पक्की हो सकती है। घूमने जाएंगे। पत्नी से झगड़ा हो सकता है। इसलिए बात सोच समझकर करें।

धनु. सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा। कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक रहेंगे। कोई भी फैसला जल्दबाजी में न करें।

मकर. फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है, लेकिन सेहत अच्छी रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

कुंभ. कारोबार में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। रुका पैसा मिलेगा। सरकारी काम बनेंगे। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।

मीन. परिवार में कलह हो सकती है। तनाव बढ़ेगा। खर्च बढ़ेगा। सेहत बिगड़ सकती है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। वाणी पर संयम रखें। बड़ों का आदर करें।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *