Aaj ka Rashifal: शासनसत्ता का सहयोग रहेगा, उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी

Aaj ka Rashifal: शासनसत्ता का सहयोग रहेगा, उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी

Daily Horoscope. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 माघ शुक्ल द्वादशी बुधवार, ईस्वी 24 फरवरी 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा मिथुन राशि पर प्रातः 07 बजकर 10 मिनट तक उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।

मेष: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। नए व्यवसाय के योग बनेंगे।

वृषभ: उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यश, कीर्ति में वृद्धि होगी लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मिथुन: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लंबी यात्रा की दिशा में सफलता मिलेगी।

कर्क: संतान के कारण चिंतित रहेंगे, लेकिन कुछ पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यालय में उत्तेजित न हों, बहस न करें।

सिंह: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासनसत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कन्या: आर्थिक मामलों में सचेत रहें। अज्ञात शत्रु तनाव का कारण हो सकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

तुला: शासनसत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी।

वृश्चिक: किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।

धनु: अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। संबंधों में मधुरता आएगी। फिर भी मन खिन्न रहेगा। आर्थिक तनाव का दबाव रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

मकर: आर्थिक दबाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, लेकिन संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कुंभ: धन, पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। किसी संत से भेंट हो सकती है।

मीन: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *