Aaj ka Rashifal 09 April 2021: आज इन राशियों पर रहेगा केतु का असर, सतर्कता के साथ रखें संयम

Aaj ka Rashifal 09 April 2021: आज इन राशियों पर रहेगा केतु का असर, सतर्कता के साथ रखें संयम

Daily Horoscope 09 April 2021. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 चैत्र कृष्ण त्रियोदशी शुक्रवार, ईस्वी 09 अप्रैल 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, बसन्त ऋतु।

चंद्रमा कुम्भ राशि पर रात्रि 00 बजकर 17 मिनट तक उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।

मेष: सुखद समाचार मिल सकता है। दूसरों से सहयोग लेने में भी सफल हो सकते हैं, लेकिन पारिवारिक मामलों में लापरवाही कष्ट प्रदान कर सकती है।

वृषभ: धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। हनुमान जी की उपासना आपके लिए हितकर होगी। कोई सुखद समाचार मिल सकता है। सकारात्मक कार्य में मन लगाएं।

मिथुन: चली आ रही समस्या पर नियंत्रण करने में सफल होंगे। मन का भय कम होगा। बुद्धि कौशल से अथवा धार्मिक ग्रंथ के पढ़ने से आत्मबल में वृद्धि होगी।

कर्क: उत्साह में वृद्धि होगी। बच्चों और जीवनसाथी के साथ पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। आराम करने का अवसर भी प्राप्त होगा।

सिंह: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे, लेकिन पारिवारिक सदस्य के कारण कुछ तनाव मिल सकता है। ईश्वर की पूजा में मन लगाएं।

कन्या: सकारात्मक, सृजनात्मक या अध्ययन से आत्मसंतुष्टि होगी। समय की अधिकता के कारण कई बार मन में तनाव का दबाव भी आएगा। अच्छे कार्यों में मन लगाएं।

तुला: पारिवारिक दायित्व में व्यस्त हो सकते हैं। आर्थिक तनाव का बोझ बढ़ेगा। इससे क्रोध और भावुकता में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

वृश्चिक: शिक्षा, कलात्मक कार्य, सृजनात्मक चिंतन का अवसर रहेगा। दूसरों से बातचीत के माध्यम से भविष्य की योजना पर कार्य शुरू हो सकता है।

धनु: आपकी राशि पर केतु है, जो कि अतृप्त रखेगा। कुछ अपने ही लोग आपसे रुष्ट हो सकते हैं। संयम रखने की आवश्यकता है। सतर्क रहने की जरूरत है।

मकर: छोटी-छोटी बात पर क्रोध करना ठीक नहीं है। बेटे का भरपूर सहयोग रहेगा। यद्यपि आर्थिक तंगी रहेगी। संयम से काम पूरे होंगे।

कुंभ: धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। रचनात्मक या सृजनात्मक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।

मीन: ज्ञान में वृद्धि होगी। खाने-पीने में सावधानी रखें। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। किसी तरह का जोखिम न उठाएं। धार्मिक कार्यों में मन लगाएं।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *