‘निर्मला सीतारमण’ हुईं दुनिया की ‘सौ शक्तिशाली महिलाओं’ में शामिल

‘निर्मला सीतारमण’ हुईं दुनिया की ‘सौ शक्तिशाली महिलाओं’ में शामिल

महिला हमारे समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, घर से लेकर ऑफिस और देश से लेकर दुनिया तक वो सबको अच्छे से संभाल सकती हैं। इन्हीं शक्तिशाली महिलाओं को समान्नित करने के लिए फोर्ब्स हर साल दुनिया की 100 शाक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट निकालता है। इस बार लिस्ट में भारत की तीन महिलाएं शामिल हुई हैं।

इसमें सबसे पहला नाम है भारत की पहली पूर्णकालिक महिला ‘वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण’ का, जिन्हें इस लिस्ट में उन्होंने 34वां स्थान हासिल किया है। निर्मला सीतारमण वित्तमंत्री बनने से पहले भारत की दूसरी महिला रक्षा मंत्री भी रह चुकी हैं। उनका नाम इस लिस्ट में पहली बार शामिल किया गया है।

उनके अलावा इस लिस्ट में रोशनी नादर मल्होत्रा और किरण मजूमदार शॉ का नाम भी शामिल किया गया है। एचसीएल कॉरपोरेशन की सीईओ और कार्यकारी निदेशक रोशनी नादर मल्होत्रा को इस सूची में 54वां स्थान मिला है। वह 8.9 अरब डॉलर की कंपनी के सभी बड़े फैसले के लिए जिम्मेदार हैं। इससे पहले उन्हें 2017 में फोर्ब्स की इस लिस्ट में 51वीं रैंक मिली थी।

दूसरी ओर बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ को इस लिस्ट में 66 वीं रैंक मिली है। फोर्ब्स ने उन्हें भारत की सबसे अमीर स्व-निर्मित महिला माना है, उन्होंने 1978 में देश की सबसे बड़ी बायोफार्मासिटिकल फर्म बायोकॉन की स्थापना की थी। जबकि पिछली बार की तरह इस बार भी 100 पॉवरफुल महिलाओं की सूची में जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल पहले पायदान पर डटी हुई हैं।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *