राजस्थान: 43 नगर पालिका और 7 नगर परिषद् में किसने मारी बाजी, कौन बनेगा चेयरमेन? जानें ताजा आंकड़े

राजस्थान: 43 नगर पालिका और 7 नगर परिषद् में किसने मारी बाजी, कौन बनेगा चेयरमेन? जानें ताजा आंकड़े

Rajasthan Nigar Palika Election Results 2020: राजस्थान में 43 नगर पालिका और 7 नगर परिषद् चुनावों के लिए मतगणना सुबह 9 बजे से जारी है। इनमें से ज्यादातर के परिणाम आ चुके हैं। इन चुनावों में भी बीजेपी और कांग्रेस के बीच जबरदस्त टक्कर देखने मिल रही है। इसके अलावा कई जगहों पर निर्दलीय दोनों पार्टियों का गणित बिगाड़ रहे हैं। बता दें कि अलवर, भरतपुर, धौलपुर, सवाईमाधोपुर, करौली, दौसा, जयपुर, जोधपुर, कोटा, बारां, श्रीगंगानगर, सिरोही जिलों में 11 दिसंबर को मतदान हुआ था। आइए अब तक के नतीजों पर एक नजर —

अलवर जिले की बहरोड़ नगर पालिका :

कांग्रेस 18
बीजेपी 8
निर्दलीय 09

राजगढ़ नगर पालिका :

कांग्रेस 01
बीजेपी 14
निर्दलीय 20

खेरली नगर पालिका :

कांग्रेस 08
बीजेपी 13
निर्दलीय 04

तिजारा नगर पालिका

कांग्रेस 3
बीजेपी 2
निर्दलीय 19
सीपीआई 01

खैरथल नगर पालिका

कांग्रेस 14
बीजेपी 13
निर्दलीय 08

सिरोही: आबूरोड़ नगर पालिका चुनाव परिणाम (कुल वार्ड 40)

भाजपा 21
कांग्रेस 11
निर्दलीय 8

जयपुर: जयपुर जिले की 10 नगर पालिकाओं में दोपहर तक करीब 6 से अधिक नगर पालिकाओं में कांग्रेस की बढ़त नजर आई है। यहां चौमूं, बगरू, विराटनगर और शाहपुरा के अंदर कांग्रेस का बोर्ड बनता दिखाई दे रहा है, लेकिन इसमें भी निर्दलीयों का बोलबाला रहने वाला है।

भरतपुर: यहां 255 वार्डों में से 45 सीट भाजपा, कांग्रेस 22, बसपा एक और 187 सीटों पर निर्दलीय पार्षद चुने गए। कामां को छोड़कर शेष निकायों में निर्दलियों ने बाजी मारी है। इसके अलावा डीग-कुम्हेर में भी निर्दलीयों के सहारे कांग्रेस बोर्ड बना सकती है। वहीं बयाना में भाजपा को करारी हार मिली है। यहां 35 वार्डों में से सिर्फ 3 सीटें ही मिली हैं। बता दें कि बयाना बीजेपी सांसद रंजीता कोली का गृह शहर है।

धौलपुर नगर परिषद् :

बीजेपी 22
कांग्रेस 22
निर्दलीय 15
बसपा 01

राजाखेड़ा नगर पालिका :

कांग्रेस 20
बीजेपी 11
बसपा 01
निर्दलीय 03

बाड़ी नगर पालिका :

कांग्रेस 26
बीजेपी 03
निर्दलीय 16

सवाईमाधोपुर नगर परिषद् :

कांग्रेस 27
भाजपा 22
निर्दलीय 10
सीपीआई 01

गंगापुर सिटी नगर पालिका :

भाजपा 60
कांग्रेस 27
निर्दलीय 21

दिलचस्प: गंगापुर सिटी नगर पालिका के 48 वार्ड में नतीजा टाई रहा। यहां भाजपा और निर्दलीय उम्मीदवार के बीच टाई रहा। इसके बाद इसका फैसला लॉटरी द्वारा हुआ, जिसमें निर्दलीय विकास गुप्ता ने जीत हासिल की।

श्रीगंगानगर नगर पालिका :

कांग्रेस 4
भाजपा 2

करौली नगर परिषद् :

कांग्रेस 15
भाजपा 15
निर्दलीय 25

हिंडौन नगर परिषद् :


भाजपा 18
कांग्रेस 13
बसपा 01
निर्दलीय 28

टोडाभीम नगर पालिका :

भाजपा 05
कांग्रेस 14
निर्दलीय 06

अभी तक ये रहे नतीजे —

प्रदेश के 21 जिलों के 636 जिला परिषद् एवं पंचायत समिति सदस्यों में चुनाव हो चुके हैं।

बीजेपी 353
कांग्रेस 252
आरएलपी 10
सीपीआईएम 02
निर्दलीय 18

अब 20 दिसंबर को चुनेंगे अध्यक्ष :

अध्यक्ष पद के लिए 14 दिसंबर को लोक सूचना जारी होगी। नामांकन पत्र 15 दिसंबर को दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 16 दिसंबर को होगी। वहीं 17 दिसंबर की दोपहर 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। उसी दिन चुनाव चिन्हों का आवंटन कर दिया जाएगा। वहीं मतदान 20 दिसंबर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक और देर शाम तक अध्यक्षों की घोषणा कर दी जाएगी। इसके अगले दिन उपाध्यक्ष का चयन होगा।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *