राजस्थान नगर निकाय चुनावों में किसने मारी बाजी, कौन बने उपाध्यक्ष जानें

राजस्थान नगर निकाय चुनावों में किसने मारी बाजी, कौन बने उपाध्यक्ष जानें

राजस्थान के 12 जिलों की 50 निकायों के उपाध्यक्ष पद के लिए आज मतदान हुआ। अध्यक्ष की भांति उपाध्यक्ष की कुर्सी पर भी कांग्रेस पार्टी का दबदबा कायम रहा। जयपुर की बगरू नगर पालिका में उपाध्यक्ष का चुनाव बेहद रोमांचक रहा। यहां बीजेपी और कांग्रेस दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की आखिरी दौर तक कांटे की टक्कर देखी गई। अंत में भाजपा प्रत्याशी अजय चौहान ने 1 वोट से जीत दर्ज की। राजस्थान की कुछ अहम नगर पालिकाओं के ​परिणाम इस प्रकार हैं।

भरतपुर – वैर नगर पालिका :

कांग्रेस के गिरवर लाल गर्ग निर्विरोध नगर पालिका उपाध्यक्ष चुने गए।

सिरोही – आबूरोड़ नगर पालिका :

भाजपा के रवि शर्मा बने उपाध्यक्ष,

रवि को 26 वोट मिले तो वहीं कांग्रेस के कैलाश माली को मिले 14 वोट।

दौसा – लालसोट नगर पालिका :

कांग्रेस की संतोष स्वामी बनी उपाध्यक्ष

भाजपा के कन्हैया लाल सैनी को 7 मतों से हराया।

संतोष स्वामी को मिले 21 मत

कन्हैया लाल सैनी को मिले 14 मत

कोटा- रामगंजमंडी नगर पालिका :

कांग्रेस के रमेश मीणा बने पालिका उपाध्यक्ष

रमेश मीणा ने BJP के शिवराज मीणा को 6 मतों से किया पराजित।

कांग्रेस के रमेश मीणा को 24 मत मिले,

बीजेपी के शिवराज मीणा को 16 मत मिले।

दौसा – नगर परिषद :

कांग्रेस की कल्पना जैमन बनी उप सभापति

कांग्रेस से जैमन को मिले 39 मत

वहीं भाजपा के खाते में गए मात्र 16 पार्षद।

अलवर – किशनगढ़बास नगर पालिका :

भाजपा की साक्षी वशिष्ठ बनी उपाध्यक्ष

साक्षी को मिले 15 मत एवं कांग्रेस प्रत्याशी को मिले 10 मत।

जयपुर – बगरू नगर पालिका :

भाजपा के अजय चौ​हान बने उपाध्यक्ष

अजय ने एक वोट से की जीत हासिल

कांग्रेस के नितिन को मिले 17 वोट

अलवर – खैरथल नगर पालिका :

भाजपा के वरुण डाटा बने उपाध्यक्ष

भाजपा को 22 व कांग्रेस को मिले 13 मत

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *