निगम चुनावों में कोटा के इस कुमार ने धरी कांग्रेस की वॉल, दोनों निगमों पर जमाया कब्जा

निगम चुनावों में कोटा के इस कुमार ने धरी कांग्रेस की वॉल, दोनों निगमों पर जमाया कब्जा

Kota Mayor Results 2020 : कोटा नगर निगम चुनावों के बाद अब दोनों नगर निगमों में कांग्रेस पार्टी का कब्जा हो चुका है। यहां से पार्टी ने दोनों सीटों पर अपने मेयर ​बैठा दिए हैं। इसमें कांग्रेस नेता एवं वर्तमान राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल की महती भूमिका बताई जा रही है। धारीवाल खुद कोटा उत्तर से चुन कर आते हैं। ऐसे में उन्होंने अपने क्षेत्र के अलावा कोटा दक्षिण में भी अपना दबदबा बनाए रखा।

कोटा दक्षिण नगर निगम में बीजेपी-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर के बावजूद निर्दलीयों उम्मीदवारों को साधने में कांग्रेस पार्टी सफल रही और दोनों निगमों में अपना मेयर बनाने में कामयाब रही। यहां उत्तर में कांग्रेस की मंजू मेहरा और दक्षिण में राजीव अग्रवाल ने जीत दर्ज की है। उत्तर में कांग्रेस को जितनी आसानी रही वहीं ​दक्षिण कांग्रेस के लिए उतना ही कठिन रहा।

आज दक्षिण नगर निगम मेयर चुनाव से पहले अच्छा खासा हंगामा दोनों पार्टियों की तरफ से देखा गया। इस दौरान पुलिस को लाठी चार्ज तक करना पड़ गया। कांटे की टक्कर होने के कारण क्रॉस वोटिंग होनी थी और इस क्रॉस वोटिंग का फायदा कांग्रेस को मिला। जिसकी वजह से वह दोनों निगमों में अपना मेयर बनाने में कामयाब रही।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *