आज का राशिफल: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ने के साथ ही पुराने मित्रों से होगी भेंट

आज का राशिफल: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ने के साथ ही पुराने मित्रों से होगी भेंट

Aaj ka Rashifal: ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 मार्गशीर्ष कृष्ण चतुर्दशी रविवार, ईस्वी 13 दिसम्बर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

मेष: मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

वृषभ: धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा। काम की दिशा में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

मिथुन: भावुकता पर नियंत्रण रखें। अवसाद की स्थिति से बचें। पारिवारिक और व्यावसायिक तनाव मिल सकते हैं। व्यक्ति विशेष के कारण परेशान हो सकते हैं।

कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। अज्ञात शत्रु तनाव का कारण रहेगा। बुद्धि कौशल से व्यावसायिक सफलता मिलेगी।

सिंह: पारिवारिक-मांगलिक कार्यक्रम में व्यस्त हो सकते हैं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

कन्या: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। बिगड़े कार्य बनेंगे।

तुला: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। पुराने मित्र से भेंट होगी।

वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। बिगड़े कार्य बनने की संभावना है।

धनु: मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

मकर: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। चल या अचल संपत्ति की दिशा में सफलता मिलेगी। निजी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

कुंभ: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।

मीन: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *