मन रहेगा प्रसन्न, मांगलिक कार्यों में हो स​कते हैं शामिल, जानिए अपना राशिफल

मन रहेगा प्रसन्न, मांगलिक कार्यों में हो स​कते हैं शामिल, जानिए अपना राशिफल

ज्योतिषाचार्य पं. हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल शक संवत् 1941 माघ शुक्ल दशमी मंगलवार विक्रम संवत् 2076, परिधावी नाम संवत्सर, तारीख 04 फरवरी 2020, सूर्य उत्तरायण, शिशिर ऋतु।

राहुकाल मध्याह्म 15 बजकर 18 मिनट से 16 बजकर 40 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल उत्तर में रहेगा।

चंद्रमा दिन रात वृषभ राशि पर संचार करेगा।

मेष :- आज मन प्रसन्न रहेगा। आपको लाभदायक फल प्राप्त होंगे। शरीर में जोश और फुर्तीलापन देखने को मिलेगा। किसी से मन-मुटाव भारी पड़ सकता है। मन में गलत विचार आ सकते हैं। 

वृषभ :- घर-परिवार या किसी मित्र-रिश्तेदार के यहां कोई मांगलिक आयोजन में शामिल होंगे। वाणी में मिठास रहेगी। लोगों के साथ अच्छे संबंध बन सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।    

मिथुन :- आज आपका व्यक्तित्व हर जगह प्रभावशाली बना रहेगा। परिवार में किसी को स्वास्थ्य संबंधित कठिनाई हो सकती है। मन को शांत रखें और विचारों को एकाग्र रखें। 

कर्क :- आपके यहां कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। आज मन में प्रसन्नता और उत्साह बना रहेगा। स्वास्थ्य का और खान—पान का ध्यान रखें।
यात्रा में सावधानी रखें।

सिंह :- आज आपके काम में कोई मदद करेगा, जिससे सफलता मिलेगी। घर में किसी से विवाद होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पढ़ाई लिखाई में पूरी तरह से मन नहीं लग पाएगा।

कन्या :- आज आपको हर तरफ से थोड़ा सावधानी रखनी होगी। स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिलेगी। किसी के भी साथ वाद विवाद से बचें।   

तुला :- आज परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। भाग्य का अच्छा साथ प्राप्त होगा। कामकाज में आशानुरूप सफलता प्राप्त होगी। यात्राएं होने की संभावना है। 

वृश्चिक :- आपके कार्यों में आज रुकावट आएगी, जिसके कारण मन में निराशा उत्पन्न होगी। किसी प्रकार की अप्रिय घटना हो सकती है। इसलिये सावधान रहें।

धनु :- आज आपकी सफलता मेहनत पर आधारित होगी। भाग्य का साथ कमजोर रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण करें, नहीं तो विपरीत हो सकता है। जो नुकसान का कारण बन सकता है। 

मकर :- आज आपका भाग्य बहुत अच्छा काम करेगा। आपको हर क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। लेकिन परिवार में किसी के साथ वाद-विवाद परेशानी का कारण बन सकता है। 

कुंभ :- आज के दिन आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन :- कार्य के प्रति मन में आत्मविश्वास बना रहेगा। कामकाज अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे। किसी प्रकार के नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं।

अभिजीत मुहूर्त मध्याह्न 12 बजकर 09 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक।

दशमी तिथि रात्रि 21 बजकर 51 मिनट तक उपरांत एकादशी रहेगी।

रोहिणी नक्षत्र रात्रि 01 बजकर 49 मिनट तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र रहेगा।

एन्द्र योग प्रातः 05 बजकर 52 मिनट तक उपरांत वैधृति योग रहेगा।

तैतिल करण प्रातः 09 बजकर 41 मिनिट तक उपरांत गर करण रहेगा।

चौघड़िया आज दिन का शुभ समय :

लाभ 11 बजकर 13 मिनिट से 12 बजकर 35 मिनिट तक।
अमृत 12 बजकर 35 मिनट से 13 बजकर 57 मिनट तक।
शुभ 15 बजकर 18 मिनट से 16 बजकर 40 मिनट तक।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *