सकट चौथ : जानें आपके लिए कितना शुभ रहेगा आज का दिन..

सकट चौथ : जानें आपके लिए कितना शुभ रहेगा आज का दिन..

ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज चंद्रमा कर्क राशि पर प्रातः 09 बजकर 55 मिनट तक रहने वाला है उसके उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।

मेष– आज के दिन आपका परिवार के साथ समय व्यतीत होने से मन प्रसन्न रहेगा।कामकाज में धन लाभ होगा। आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में मेहमानो का आना संभव है।

वृषभ- परिवार का उत्तम सुख मिलेगा। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। कामकाज मिलाजुला रहेगा। किसी भी गलत कार्य से आज बचने का दिन है ।

मिथुन- कामकाज में सफलता मिलेगी। मन में नई ऊर्जा का संचार और प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में भी मन नहीं लगेगा।

कर्क– शिक्षा के क्षेत्र में मनवांछित सफलता मिलेगी। कामकाज अच्छे स्तर का बना रहेगा। किसी प्रकार की दिक्कते आज परेशानी उत्पन्न कर सकती है।

सिंह- आज जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। पारिवारिक सुख अच्छा बना रहेगा। अच्छा समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या- मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। कामकाज में लाभ होगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नए कार्य की शुरुआत। यात्राएं होने की संभावना है।

तुला- कामकाज में लाभ होगा। मित्रों एवं परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। शरीर में जोष एवं फूर्ति देखने को मिलेगी। ऐषो-आराम पर धन खर्च होगा।

वृश्चिक- आपकी मीठी वाणी से दूसरे आकर्शित होंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। लोगों के साथ आपके अच्छे संबंध होंगे। गलत संगति से अपना बचाव रखें।

धनु– घर-परिवार में आज अच्छा समय व्यतीत होगा। आप अपने प्रभावी व्यक्तित्व से हर कार्य को आसानी से करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मकर- परिवार में मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। बेवजह किसी से विवाद परेशानी का कारण बन सकता है।

कुंभ- कामकाज में बाहरी व्यक्तियों के साथ संबंध लाभकारी होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में मन नहीं लगेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। खर्चों की अधिकता रहेगी।

मीन– आप घर के बड़े लोगों का आदर-सत्कार करेंगे। बेवजह किसी से विवाद हो सकता है। मित्रों के साथ बहस हो सकती है। पेट से संबंधित दिक्कते बन सकती है।

शक संवत् 1941 माघ कृष्ण तृतीया सोमवार विक्रम संवत् 2076, परिधावी नाम संवत्सर, तारीख 13 जनवरी 2020, दक्षिणायन दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु।

राहुकाल मध्याह्न 08 बजकर 33 मिनट से 09 बजकर 52 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल पूर्व में रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त मध्याह्म 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक।

तृतीया तिथि सायं 17 बजकर 33 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि रहेगी।

अश्लेषा नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 55 मिनट तक उपरांत मघा नक्षत्र रहेगा।

प्रीति योग प्रातः 07 बजकर 24 मिनट तक उपरांत आयुष्मान योग रहेगा।

विष्टि करण सायं 17 बजकर 33 मिनिट तक उपरांत बव करण रहेगा।

चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
अमृत 07 बजकर 15 मिनिट से 08 बजकर 33 मिनिट तक
शुभ 09 बजकर 52 मिनट से 11 बजकर 11 मिनट तक।
लाभ 15 बजकर 07 मिनट से 16 बजकर 25 मिनट तक।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *