इस राशि के जातकों को लेना होगा आज विवेक से कार्य, जानें अपना राशिफल

इस राशि के जातकों को लेना होगा आज विवेक से कार्य, जानें अपना राशिफल

ज्योतिषाचार्य पं. हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल शक संवत् 1941 माघ शुक्ल एकादशी बुधवार विक्रम संवत् 2076, परिधावी नाम संवत्सर, तारीख 05 फरवरी 2020, सूर्य उत्तरायण, शिशिर ऋतु।

चंद्रमा वृषभ राशि पर मध्याह्न 14 बजकर 00 मिनट तक रहेगा उसके उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा।

मेष: विवेक से कार्य करें। सुख के साधन जुटेंगे। नौकरी में सहकर्मी विशेषकर महिला वर्ग से लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। किसी बात का विरोध हो सकता है। कष्ट व भय बने रहेंगे।

वृषभ: मशीनरी के कार्यों में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। किसी से कहासुनी हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। समय पर किसी कार्य का भुगतान नहीं कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय साधारण रहेगा।

मिथुन: कोर्ट कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में मातहतों का साथ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेगी।

कर्क: घर की चिंता रहेगी। लेनदेन में जल्दबाजी न करें। भूमि व भवन संबंधी कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। यात्रा संभव है।

सिंह: मांगलिक कार्यों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। हंसी-मजाक से बचें, आपको गलत लिया जा सकता है। कार्यक्षेत्र में उत्साह व प्रसन्नता बनी रहेगी।

कन्या: परिवार के किसी सदस्य की स्वास्‍थ्य संबंधी चिंता रहेगी। क्लेश संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ अधिक होगी। लाभ में कमी रहेगी। उत्साह की कमी महसूस करेंगे। व्यापार ठीक चलेगा।

तुला: उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। कार्य की प्रशंसा होगी। अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। थकान व कमजोरी रह सकती है।

वृश्चिक: सुख के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। शुभ समाचारों की प्राप्ति से प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम करने की इच्छा प्रबल होगी।

धनु: शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।

मकर: अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। कुसंगति से बचें। हानि होगी। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच समझकर करें। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी।

कुंभ: व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सुख के साधन जुटेंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देंगे। निवेशादि शुभ रहेंगे। उत्साह में वृद्धि होगी।

मीन: आज प्रतिष्ठा बढ़ेगी। काफी समय से लंबित कार्यों में गति आएगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कारोबारी नए अनुबंध हो सकते हैं। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

राहुकाल मध्याह्म 12 बजकर 35 मिनट से 13 बजकर 57 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल उत्तर में रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त कोई नहीं।

एकादशी तिथि रात्रि 21 बजकर 32 मिनट तक उपरांत द्वादशी रहेगी।

मृगशिरा नक्षत्र रात्रि 01 बजकर 59 मिनट तक उपरांत आर्द्रा नक्षत्र रहेगा।

वैधृति योग रात्रि 03 बजकर 34 मिनट तक उपरांत विष्कुम्भ योग रहेगा।

वणिज करण प्रातः 09 बजकर 48 मिनिट तक उपरांत विष्टि करण रहेगा।

चौघड़िया आज दिन का शुभ समय :

लाभ 07 बजकर 07 मिनिट से 08 बजकर 29 मिनिट तक।
अमृत 08 बजकर 29 मिनट से 09 बजकर 51 मिनट तक।
शुभ 11 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *