इस राशि के जातक आज बातचीत में संयम बरतें, इनकी यश कीर्ति बढ़ेगी

इस राशि के जातक आज बातचीत में संयम बरतें, इनकी यश कीर्ति बढ़ेगी

ज्योतिषाचार्य पं. हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल शक संवत् 1941 माघ शुक्ल नवमी सोमवार विक्रम संवत् 2076, परिधावी नाम संवत्सर, तारीख 03 फरवरी 2020, सूर्य उत्तरायण, शिशिर ऋतु।

राहुकाल प्रातः 08 बजकर 30 मिनट से 09 बजकर 51 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल पूर्व में रहेगा।

चंद्रमा दिन रात वृषभ राशि पर संचार करेगा।

मेष- शिक्षा के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा।

वृष- बातचीत में संयम रखें। पठन-पाठन में रूचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में सुखद परिस्थितियां रहेंगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

मिथुन- कार्यक्षेत्र में प्रगति के योग हैं। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। मन अशान्त रहेगा। कला के प्रति रुझान बढ़ सकता है। मित्रों से सहयोग मिलेगा।

कर्क- पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। उच्च अधिकारी से सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। उतार चढ़ाव वाले भाव मन में रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खान-पान में रुचि बढ़ेगी।

सिंह- शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशा के अनुरूप सफलता मिलेगी। मन अशान्त रहेगा। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

कन्या- वाहन सुख में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि तो होगी, परन्तु खर्च भी बढ़ेंगे। स्वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

तुला- जीवनसाथी के स्वास्थ्य विकार रहेंगे। पिता का सानिध्य एवं सहयेाग मिलेगा। रहन-सहन में असहज रहेंगे। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक- संबंधों में निकटता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पठन-पाठन में रूचि बढ़ेगी। आत्मविश्वास आज बहुत ऊंचा होगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। माता से धन प्राप्ति हो सकती है।

धनु- सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। यात्रा सुखद व उत्साहवर्धक होगी।

मकर- परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। उपहार में वस्त्र प्राप्त होंगे।पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ- धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।

मीन- आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुख में वृद्धि होगी।शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

अभिजीत मुहूर्त मध्याह्न 12 बजकर 09 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक।

नवमी तिथि रात्रि 21 बजकर 20 मिनट तक उपरांत दशमी रहेगी।

कृतिका नक्षत्र रात्रि 00 बजकर 52 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र रहेगा।

ब्रह्म योग प्रातः 06 बजकर 12 मिनट तक उपरांत ऐंन्द्र योग रहेगा।

बालव करण प्रातः 08 बजकर 48 मिनिट तक उपरांत कौलव करण रहेगा।

चौघड़िया आज दिन का शुभ समय :

अमृत 07 बजकर 08 मिनिट से 08 बजकर 30 मिनिट तक।
शुभ 09 बजकर 51 मिनट से 11 बजकर 13 मिनट तक।
लाभ 15 बजकर 18 मिनट से 16 बजकर 40 मिनट तक।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *