मनोवांछित सफलता मिलेगी या स्वास्थ्य रहेगा कमजोर, जानें क्या कहते ​हैं आपके सितारे : पं. हरीश शर्मा

मनोवांछित सफलता मिलेगी या स्वास्थ्य रहेगा कमजोर, जानें क्या कहते ​हैं आपके सितारे : पं. हरीश शर्मा

ज्योतिषाचार्य पं. ​हरीश शर्मा के अनुसार आज शक संवत् 1941 फाल्गुन शुक्ल चतुर्थी गुरुवार विक्रम संवत् 2076, परिधावी नाम संवत्सर, तारीख 27 फरवरी 2020, सूर्य उत्तरायण, वसन्त ऋतु।

राहुकाल मध्याह्न 14 बजकर 00 मिनट से 15 बजकर 26 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल दक्षिण में रहेगा।

चंद्रमा मीन राशि पर रात्रि 01 बजकर 09 मिनट तक उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा।

मेष: आर्थिक हालात से संबंधित समस्या आपके तनाव का कारण बन सकती है | लोगों का सख्त बर्ताव आपको नाराज कर सकता है, लेकिन उनसे किसी प्रकार का वाद—विवाद न हो इसके लिए शांत रहे |

वृषभ: व्यस्तता के चलते अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मनोवांछित सफलता न मिलने से उत्साह में कमी आ सकती है | किसी दोस्त की आर्थिक मदद कर सकते हैं | सोच समझकर किसी को उधार दे |

मिथुन: आप अपने महत्वकांक्षाओं को समझने एवं उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर सकते हैं | आज आपके विनम्र स्वभाव के कारण कई लोग आपकी तारीफ कर सकते हैं |

कर्क: आज पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोतरी हो सकती है | आज आपके कार्य में कोई बड़ा नुकसान हो सकता है इसलिए हो सके सके तो कार्य संभलकर करें एवं अपना कार्य दूसरों पर ना धोपे |

सिंह: आज ऐसे स्त्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं जिसके बारे में आपने पहले सोचा नहीं होगा | बड़े निवेश करने से बचे | आज आप दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बिता सकते हैं |

कन्या: आज अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे तो निश्चित ही आर्थिक नुकसान होगा इसलिए कोई भी कार्य अपने सूझबूझ से ही करें | कामकाज में आ रही परेशांनी दूर होगी।

तुला: आज आपका मनोबल और अधिक बढ़ा सकता है | आज पूंजी निवेश के लिए समय उत्तम है परंतु आज किसी को उधार ना दें | अत्यधिक खर्चे आपके ऊपर आर्थिक तौर पर बोझ डाल सकते हैं |

वृश्चिक: जितना धैर्य रखेंगे आपको उतने ही बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे | व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी | आज आप अपने परिवारजनों के साथ हंसी-मजाक से दिन व्यतीत करेंगे |

धनु: आज कार्यालय में किसी के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है | जिसके कारण आप थोड़े तनाव में रह सकते हैं। आज अपने अधूरे कामों को निपटा लें | किसी पारिवारिक समारोह में जा सकते हैं |

मकर: आज नई योजनाओं को प्रारंभ करने से पहले अपने से बड़ो की राय जरूर ले | आपको सफलता अवश्य मिलेगी | कोई भी वस्तु खरीदने से पहले उन चीजों का इस्तेमाल कर ले जो पहले से आपके पास है |

कुंभ: कार्य में सफलता प्राप्त होगी। आज आप किसी के साथ वाद विवाद तथा दूसरों की कमियां निकालने की आदत को छोड़ दे | आज आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बन सकती है |

मीन: दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा | अगर आप अपने घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे तो लोग आपसे नाराज हो सकते हैं | आर्थिक मामलों के लिए आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा

अभिजीत मुहूर्त मध्याह्न 12 बजकर 11 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक।

चतुर्थी तिथि प्रातः 06 बजकर 46 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि रहेगी।

रेवती नक्षत्र रात्रि 01 बजकर 09 मिनट तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र रहेगा।

शुभ योग प्रातः 10 बजकर 26 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग रहेगा।

वणिज करण मध्याह्म 19 बजकर 30 मिनिट तक उपरांत विष्टि करण रहेगा।

चौघड़िया आज दिन का शुभ समय :

शुभ 06 बजकर 48 मिनिट से 08 बजकर 16 मिनिट तक।
लाभ 12 बजकर 34 मिनट से 14 बजकर 00 मिनट तक।
अमृत 14 बजकर 00 मिनट से 15 बजकर 26 मिनट तक।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *