आइए जानते हैं आज का राशिफल

आइए जानते हैं आज का राशिफल

9 जनवरी गुरुवार को आज शक संवत् 1941 पौष शुक्ल चतुर्दशी विक्रम संवत् 2076, परिधावी नाम संवत्सर है। ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज दक्षिणायन दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु है साथ ही राहुकाल मध्याह्न 13 बजकर 46 मिनट से 15 बजकर 04 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल दक्षिण में रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त मध्याह्म 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक होगा।

चतुर्दशी तिथि रात्रि 02 बजकर 36 मिनट तक उपरांत पूर्णिमा तिथि रहेगी।

मृगशिरा नक्षत्र मध्याह्न 15 बजकर 38 मिनट होगा इसके उपरांत आर्द्रा नक्षत्र रहेगा।

ब्रह्म योग रात्रि 19 बजकर 13 मिनट तक उपरांत एन्द्र योग रहेगा।

गर करण मध्याह्न 15 बजकर 15 मिनिट तक उपरांत वणिज करण रहेगा।

चौघड़िया के अनुसार आज का शुभ समय
शुभ 07 बजकर 15 मिनिट से 08 बजकर 33 मिनिट।
अमृत 12 बजकर 28 मिनट से 13 बजकर 46 मिनट।
शुभ 13 बजकर 46 मिनट से 15 बजकर 04 मिनट।

चंद्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।

मेष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रही मेहनत सार्थक होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी और आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृष: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी के साथ जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मिथुन: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आप में आत्मविश्वास की वृद्धि होगी।

कर्क: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। व्यावसायिक योजना में कुछ व्यवधान आ सकते हैं। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

सिंह: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि के आसार हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहे प्रयास का फल मिलेगा।

कन्या: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी और व्यावसायिक साधन में वृद्धि होने के आसार हैं।

तुला: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

वृश्चिक: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना बनेगी।

धनु: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

मकर: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। भागदौड़ रहेगी करने से व्यावसायिक योजना बनने के आसार हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

कुंभ: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

मीन: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संबंधों में मधुरता आएगी।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *