म​हाशिवरात्रि पर कैसा रहेगा आपका दिन, जानें आपके आज के बारे में..

म​हाशिवरात्रि पर कैसा रहेगा आपका दिन, जानें आपके आज के बारे में..

महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं..

ज्योतिषाचार्य पं. हरीश शर्मा बता रहे हैं आज की तिथि एवं राशिफल के बारे में, आज शक संवत् 1941 फाल्गुन कृष्ण त्रियोदशी शुक्रवार विक्रम संवत् 2076, परिधावी नाम संवत्सर, तारीख 21 फरवरी 2020, सूर्य उत्तरायण, वसन्त ऋतु।

राहुकाल प्रातः 11 बजकर 09 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगा एवं दिशा शूल पश्चिम में रहेगा।

चंद्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा।

मेष : दिन आर्थिक एवं व्यावसायिक लाभदायी होगा | आज आप धन अर्जित कर सकेंगे | शरीर एवं मन से आज आप तरोताजा महसूस करेंगे | मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ : आज आपको अचानक से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं | आज आपको व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा, पूंजी निवेश करते समय थोड़ी सावधानी बरतें |

मिथुन : महत्वपूर्ण कार्य के लिए निर्णय न करें | आज आपके मन में नकारात्मक विचार आने की वजह से आप उदास हो सकते हैं | नौकरी करने वाले को नौकरी में चिंता रहेगी |

कर्क : आज आप अपने परिश्रम से किसी भी कार्य को सफल कर सकेंगे | नौकरी में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा | व्यवसाय में आपको आज लाभ प्राप्त हो सकता है |

सिंह : कार्यक्षेत्र के मामले में सावधानी रखें | आपके विरोधी आज शांत रहेंगे | गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें वरना नुकसान हो सकता है | स्वास्थ्य में सुधार होगा |

कन्या : आज अपने बदलते विचारों के कारण निर्णय लेने में किसी बात को लेकर उलझन में पड़ सकते हैं | नए कार्य की शुरुआत के लिए यह शुभ दिन है | अचानक धन लाभ प्राप्त हो सकता है |

तुला : आज आपको कार्य में सफलता मिलेगी | आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं | आज आप नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं | सकारात्मक सोच आपके लिए मददगार साबित होगी |

वृश्चिक : आज आप पूरे दिन व्यस्त रह सकते हैं जिसके कारण थकान और बेचैनी का अनुभव करेंगे| उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद विवाद होने के कारण वह आपसे नाराज रह सकते हैं|

धनु : आज आपके धन के साथ-साथ प्रतिष्ठा में भी हानि होने की संभावना है | दिन के बाद आपका समय अनुकूल हो सकता है | आप की सृजनशक्ति में सकारात्मक वृद्धि होगी |

मकर : आज के लाभदायक दिन में आपके घर में किसी शुभ प्रसंग के आयोजन की संभावना है | किसी वस्तु की खरीदारी के लिए आज शुभ दिन है | शुभ समाचारों की आवक रहेगी।

कुंभ : आज आप अपने मन में नकारात्मक विचार न आने दें | आज अपने क्रोध पर काबू रखें अन्यथा वाद-विवाद हो सकता है | आज आपको आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं |

मीन : आज आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा, खाने पीने में सावधानी रखें | परिवार वालों के साथ मनमुटाव हो सकता है इसलिए अपने क्रोध पर काबू रखें।

अभिजीत मुहूर्त मध्याह्न 12 बजकर 12 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक।

त्रियोदशी तिथि मध्याह्न 17 बजकर 22 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि रहेगी।

उत्तराषाढा नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 213 मिनट तक उपरांत श्रवण नक्षत्र रहेगा।

व्यतिपात योग प्रातः 07 बजकर 07 मिनट तक उपरांत वरियान योग रहेगा।

वणिज करण मध्याह्म 17 बजकर 22 मिनिट तक उपरांत विष्टि करण रहेगा।

चौघड़िया आज दिन का शुभ समय :

लाभ 08 बजकर 19 मिनिट से 09 बजकर 44 मिनिट तक।
अमृत 09 बजकर 44 मिनट से 11 बजकर 09 मिनट तक।
शुभ 12 बजकर 35 मिनट से 14 बजकर 00 मिनट तक।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *