संतान के विषय में सताएगी चिंता, आज के दिन वाणी पर रखें संयम

संतान के विषय में सताएगी चिंता, आज के दिन वाणी पर रखें संयम

ज्योतिषाचार्य पं. हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल फाल्गुन शुक्ल एकादशी शुक्रवार, तारीख 06 मार्च 2020, सूर्य उत्तरायण, वसन्त ऋतु।

चंद्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा।

मेष- शारीरिक रुप से स्वस्थ रहेंगे। परिवार का वातावरण भी शांतिप्रद रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त होगी। आवेश और उग्रता को स्वभाव में से दूर कर दीजिएगा और साथ में वाणी पर भी संयम रखिएगा।

वृष- किसी भी कार्य को करने के लिए निर्णय त्वरित ले लेंगे। पिता और बडों से लाभ होगा। सामाजिक रुप से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। क्रोध की मात्रा अपेक्षाकृत अधिक रहेगी।

मिथुन- संतान के विषय में भी आपको चिंता सताएगी। कार्य की भागदौड के कारण परिवारजनों के प्रति कम ध्यान दे पाएंगे। हानिकर विचार और आयोजन से दूर रहिएगा। उदर के रोग से पेट दुखने की संभावना है।

कर्क- दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास का पूरा सहकार मिलेगा, अभ्यास में विद्यार्थियों की रुचि रहेगी। सरकारी क्षेत्र में लाभ होगा तथा आर्थिक व्यवहार करने में सफलता प्राप्त होगी।

सिंह- अधिकारियों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है। मित्र या स्नेहीजनों अथवा पडोसियों के साथ अनबन की घटना हुई होगी तो उसका सकारात्मक परिणाम आएगा।

कन्या- शारीरिक चिंताए बनी रहेगी। मित्रों और स्वजनों के साथ आप को वैचारिक स्तर पर मनमुटाव हो सकता है। स्वभाव में उग्रता और क्रोध की मात्रा विशेष रहेगी। धार्मिक कार्य में धन का व्यय होगा।

तुला- आय में वृद्धि होगी। मित्रों के पीछे खर्च भी होगा और उनसे लाभ भी प्राप्त होगा। किसी प्रवास या पर्यटन स्थल पर जाने से दिन रोमांचक बन जाएगा। रुचिकर भोजन प्राप्त होगा।

वृश्चिक- उच्च अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। कार्य सफलता प्राप्त करनी आज सरल होगी। मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। गृहस्थजीवन में भी आनंद का वातावरण छाया रहेगा।

धनु- आत्मविश्वास बढ़ हुआ रहेगा। प्रवास या पर्यटन की संभावनाए अधिक हैं। स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग एवं नए वस्त्र परिधान के प्रसंग उपस्थित होंगे। भागीदारों से लाभ होगा। वाहनसुख प्राप्त होगा।

मकर- व्यावसायिक रूप से विघ्न आ सकते हैं। हानिकर विचारों को संभवत: दूर रखिए। किसी भी कार्य का आयोजन संभलकर कीजिएगा। उच्च अधिकारियों के साथ संबंध उभर कर आ सकते हैं।

कुंभ- आकस्मिक धनखर्च के योग हैं, खान-पान में संभलकर चलिएगा। क्रोध से बचकर चलिएगा। नकारात्मक भावनाओं को सकारात्मकता से दूर कीजिएगा। व्यावसायिक स्थल पर अनुकूलता रहेगी।

मीन- आज अस्वस्थ रहेंगे। मन में दु:ख और असंतोष की भावना रहेगी। आंखों में पीडा होने की संभावना है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल नहीं रहेगा। परिवारजनों के साथ गलतफहमी न हो इसका ध्यान रखिएगा।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *